Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

डेंगू बुखार का काल हैं मेथी के पत्ते, रातों-रात बढ़ाते हैं प्लेटलेट्स

आजकल के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां बहुत ही आम हो गई हैं। 

आजकल के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां बहुत ही आम हो गई हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इन बीमारियों की चपेट में आ रहा है। डेंगू एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसकी चपेट में आने पर व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। यह रोग मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के बारे में सबसे खास बात यह है कि इसके मच्छर दिन के समय काटते हैं तथा यह मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। डेंगू के दौरान रोगी के जोड़ों और सिर में तेज दर्द होता है और बड़ों के मुकाबले यह बच्चों में ज्यादा तेजी से फैलता है।

इसे भी पढ़ें : निमोनिया से बचाव के तरीकों को समझना है जरूरी

डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स का स्तर बहुत तेजी से नीचे गिरने के कारण यदि इसका इलाज तुरंत न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है। डेंगू के इलाज में अगर आप अंग्रेजी दवाओं से कुछ खास असर नहीं दिख रहा है तो आप साथ साथ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप डेंगू से छुटकारा पाने के साथ ही कुछ दिनों में रोगी की प्लेटलेट्स भी बढ़ा सकते हैं।

मेथी के पत्ते

डेंगू से बचाव के लिए मेथी के पत्ते बहुत फायदेमंद होते हैं। ये बुखार को ठीक करने में मददगार होते हैं। मेथी से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे डेंगू के वायरस भी खत्म होते हैं। मेथी के पत्ते पीड़ित का दर्द दूर कर उसे आसानी से नींद में भी मदद करते हैं। इसकी पत्तियों को पानी में भिगोकर उसके पानी को पीने से प्लेटलेट्स भी बहुत जल्दी बढ़ती हैं। इसके अलावा मेथी के पत्तों को पानी में उबालकर हर्बल चाय के रूप में इसका प्रयोग किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : आयुर्वेदिक तरीके से करें माइग्रेन का इलाज

प्लेटलेट बढ़ाने के लिए गिलोय

गिलोय की बेल का सत्व मरीज को दिन में 2-3 बार दें, या गिलोय के 7-8 पत्‍तों को लेकर कुचल लें उसमें 4-5 तुलसी की पत्तियां लेकर एक गिलास पानी में मिला कर उबालकर काढा बना लीजिए और इसमें पपीता के 3-4 पत्तों का रस मिला कर लेने दिन में तीन चार लेने से रोगी को प्लेटलेट की मात्रा में तेजी से इजाफा होता है। प्लेटलेट बढ़ाने का इस से बढ़िया कोई इलाज नहीं है। यदि गिलोय की बेल आपको ना मिले तो किसी आयुर्वेदिक स्‍टोर से आप गिलोय घनवटी लेकर एक एक गोली रोगी को दिन में 3 बार दे सकते हैं।

प्रभावशाली दवा है बकरी का दूध

बकरी का दूध बहुत से लोगों को भले ही पसंद न हो लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। डेंगू बुखार के लिए बकरी का दूध एक और बहुत ही प्रभावशाली दवा है। बकरी के दूध में गिरते हुए प्‍लेटलेट्स को तुरंत बढ़ाने की क्षमता होती है। डेंगू के उपचार के लिए रोगी को बकरी का कच्चा दूध थोड़ा-थोड़ा करके पिलाएं, इससे प्लेटलेट्स बढ़ने के साथ-साथ जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies

Read Next

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 30, 2017 00:00 IST

    Published By : Rashmi Upadhyay

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content