
Grapes Benefits in Winter: बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं। एक अंगूर होते हैं हल्के हरे रंग के और दूसरे अंगूर होते हैं काले रंग के। अमूमन लोग दोनों तरह के अंगूर खाना पसंद करते हैं, लेकिन सर्दियों में अंगूर न सिर्फ स्वादिष्ट लगते हैं बल्कि ये सेहत को भी बहुत फायदेमंद (Health benefits of Grapes) माने जाते हैं। अंगूर में सोडियम, पोटेशियम, साइट्रिक एसिड, फलोराइड, पोटेशियम सल्फेट, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अंगूरों की खास बात ये है कि इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है इसलिए इसका सेवन वजन घटाने वाले लोग भी कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी अंगूर को सेहत का खजाना बताया गया है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं सर्दियों में अंगूर खाने से सेहत को होने वाले फायदों (angoor khane ke fayde) के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में पिएं विटामिन और मिनरल से भरपूर ये 5 जूस, बेबी बनेगा हेल्दी
सर्दियों में अंगूर खाने के फायदे - Sardi mein angoor khane ke fayde
ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल - Grapes for Blood Pressure Control
नियमित तौर पर अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें प्रतिदिन 100 से 150 ग्राम अंगूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि जिन लोगों को ब्लड प्रेशर के साथ डायबिटीज प्रॉब्लम है उन्हें अंगूर डॉक्टर की सलाह पर खाने की सलाह दी जाती है।
कैंसर से बचाता है अंगूर - Grapes protect against cancer
नियमित तौर पर अंगूर का सेवन करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कैंसर से बचाने में मददगार साबित होता है। अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी प्रॉब्लम से बचाने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः ओट्स और नट्स के लड्डू होते हैं सुपर हेल्दी, जानें 5 फायदे और रेसिपी
दिल की बीमारियों से करता है बचाव- Grapes for heart diseases
कोरोना के बाद दिल से संबंधी बीमारियों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हार्ट प्रॉब्लम को दूर करने में भी अंगूर काफी फायदेमंद माना जाता है। हार्ट प्रॉब्लम से बचने के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार अंगूर का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
पाचन संबंधी समस्याओं से दिलाता है राहत
अंगूर में फाइबर पाया जाता है। फाइबर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है। अगर आपको खाना खाने के कुछ देर बाद पेट में दर्द, कब्ज और ऐंठन की समस्या होती है तो आपको सप्ताह में 2 बार एक कटोरी की अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिए।
खून की कमी को करता है दूर
अगर आपके शरीर में खून की कमी है या फिर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। खासकर प्रेगनेंसी में अंगूर का सेवन किया जाए तो ये होने वाली मां और गर्भ में पलने वाले बच्चे दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version