अब आंखों की रेटिना देखकर दिल की बीमारी बताएगा गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

जल्द ही गूगल एक ऐसी तकनीक ला रहा है, जिससे आपके आंखों की रेटिना को देखकर आपके दिल की बीमारी के बारे में बताया जा सकेगा। इस तकनीक से लाखों जिंदगियों को बचाया जा सकेगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
अब आंखों की रेटिना देखकर दिल की बीमारी बताएगा गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

जल्द ही गूगल एक ऐसी तकनीक ला रहा है, जिससे आपके आंखों की रेटिना को देखकर आपके दिल की बीमारी के बारे में बताया जा सकेगा। आपको बता दें कि दुनियाभर में होने वाली सबसे ज्यादा मौतों का कारण दिल की बीमारियां हैं। केवल भारत में दिल की बीमारियों से मरने वालों की संख्या लाखों में है। इनमें से ज्यादातर बीमारियों का कारण सही समय पर बीमारी का पता न चल पाना है। ऐसे में गूगल की इस तकनीक से लाखों जिंदगियों को बचाया जा सकेगा।

सेहत के बारे में मिलेंगी सारी जानकारियां

गूगल के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए ये सिस्टम बनाया है। इस तकनीक में आपकी आंखों को स्कैन करते ही आपकी सेहत के बारे में सभी बातें पता चल जाएंगी। इन जानकारियों में किसी व्यक्ति की उम्र, ब्लड प्रेशर, धूम्रपान और एल्कोहल संबंधी आदतें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:- यूपी में तेजी से फैल रहा है मलेरिया, जानें क्या हैं इससे बचने के आसान तरीके

दिल के बारे में पूरी जानकारी

इस तकनीक की खास बात ये है कि इससे व्यक्ति के दिल के बारे में काफी जानकारियां मिलेंगी, जिससे हृदय रोगों का सही समय से इलाज और बचाव करना संभव हो पाएगा। ये जानकारी नेचर जर्नल बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में प्रकाशित एक पत्र के जरिए दी गई। यह शोध गूगल और इसकी सहायक कंपनी के कुछ वैज्ञानिकों की तरफ से किया जा रहा है।

पता चलेगा कब आएगा हार्ट अटैक

इस तकनीक के आने से मेडिकल साइंस को काफी मदद मिलेगी क्योंकि ये तकनीक मरीज के शरीर और बीमारियों के बारे में बिना किसी टेस्ट और डायग्नोस्टिक मशीन के सबकुछ बता देगी। इस तकनीक से यह भी पता चलेगा कि व्यक्ति को हार्ट अटैक का कितना खतरा है और उसे कितने सालों में ये बीमारी होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:- रक्तदान की नई गाइडलाइंस जारी, पुरुष रक्तदाताओं से पूछे जाएंगे निजी रिश्तों से जुड़े सवाल

कैसे करता है ये सिस्टम जांच

एल्गोरिथम को ट्रेन करने के लिए वैज्ञानिकों ने लगभग 3 लाख मरीजों के मेडिकल डाटा का निरीक्षण किया। आप सोच रहे होंगे कि केवल आंखों की रेटिना की जांच करके कैसे पूरी सेहत के बारे में पता चल सकता है। मगर आपको बता दें कि आंख की पिछली आंतरिक दीवार (फन्डस) पर ढेर सारी रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसल्स) होती हैं, जो पूरे शरीर के स्वास्थ्य के बारे में बता सकती हैं। गूगल जल्द ही इस सिस्टम को आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाएगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Health News in Hindi

Read Next

रक्तदान की नई गाइडलाइंस जारी, पुरुष रक्तदाताओं से पूछे जाएंगे निजी रिश्तों से जुड़े सवाल

Disclaimer