
मानसून के दौरान हम जल्दी बीमारी और संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। इस दौरान आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और बीमारियों से बचाव हो पाए। मानसून में खाई जाने वाली एक हेल्दी रेसिपी है अदरक-शहद की चटनी। अदरक-शहद से चटनी बनाना बेहद आसान है और इसे खाने के बाद अनगिनत फायदे आपको मिलेंगे। इस लेख में हम इस चटनी को बनाने का तरीका और फायदे जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
अदरक-शहद की चटनी कैसे बनाएं?- Ginger Honey Chutney Recipe
सामग्री: अदरक-शहद की चटनी बनाने के लिए आपको अदरक, शहद, नींबू का रस, नमक, काली मिर्च पाउडर की जरूरत होगी।
विधि:
- अदरक-शहद की चटनी बनाने के लिए अदरक का पेस्ट बना लें।
- अदरक के पेस्ट को भून लें।
- फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं।
- मिश्रण में काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- एक बर्तन में तेल डालकर गरम होने दें।
- गरम तेल में राई और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें।
- तड़के को चटनी में मिला लें।
इसे भी पढ़ें- पुदीना की चटनी: इन 4 चीजों के साथ बनाएं पुदीने की चटनी, प्रेग्नेंसी से लेकर बदहमी तक में है फायदेमंद
मानसून में अदरक और शहद क्यों है फायदेमंद?
मानसून के दौरान अदरक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा रहता है। अदरक में विटामिन ए, विटामिन डी और जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचाव किया जा सकता है। मानसून के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान करती हैं। इस मौसम में शहद का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है। चटनी के रूप में शहद का सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ेगी ही साथ ही आप गले में खराश, पेट में दर्द और गले में इन्फेक्शन आदि समस्याओं से भी बचाव कर पाएंगे।
अदरक-शहद चटनी खाने के फायदे- Ginger Honey Chutney Benefits
- मानसून में अदरक-शहद की चटनी का सेवन करने से गले में इन्फेक्शन की समस्या दूर होगी।
- अदरक और शहद दोनों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
- अपच की समस्या से बचने के लिए भी आपको अदरक-शहद से बनने वाली चटनी का सेवन करना चाहिए।
- बुखार में मुंह का स्वाद चले जाने की समस्या होने पर अदरक-शहद की चटनी का सेवन कर सकते हैं।
किन लोगों को नहीं खानी चाहिए ये चटनी?
चटनी में अदरक और शहद दो मुख्य सामग्री है। कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए-
- अदरक का ज्यादा इस्तेमाल करने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है इसलिए इस चटनी का सेवन रोजाना न करें।
- अदरक की तासीर गरम होती है इसलिए महिलाएं पीरियड्स के दौरान इस चटनी का ज्यादा सेवन करने से बचें।
- शुगर और हाइपरटेंशन के मरीजों को अदरक ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए।
- शहद का ज्यादा सेवन शुगर लेवल बढ़ा सकता है इसलिए डायबिटीज में आपको शहद का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
मानसून में इन्फेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए, बाजार के आचार और पैक्ड फूड खाने से बेहतर है आप मौसमी फल और सब्जियों से बनने वाले ताजे खाने को ही खाएं।
image credit: archanakitchen