
किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होता है और परिवार के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। कहते हैं कि किसी के जीने का सही तरी$का जानना हो तो सबसे पहले उसके किचन को देखें, जिसका किचन परफेक्ट है, उसका घर तो परफेक्ट होगा ही। इसलिए इस बात को नज़रअंदाज़ न करें और किचन को बनाएं सा$फ-सुथरा और पल्युशन-फ्री।
किचन को साफ-सुथरा रखने के टिप्स
1. किचन वॉल : किचन को नई थीम से सजाएं। मौसम के अनुसार दीवारों पर पीले, लाल या ऑरेंज कलर का पेंट करवाएं। ये रंग ब्राइट और वाइब्रेंट हैं, जो गर्मियों के हिसाब से सही रहते हैं और आपको कूल रखने में मदद करते हैं।
2. ब्राइट रंगों का इस्तेमाल : अगर वॉल पर ब्राइट पेंट नहीं करवाना हो तो किचन में प्रयोग होने वाले कुछ सामान जैसे, कुकरी बुक, जार, टॉवल, टेबल कवर, किचन कैबिनेट्स को ब्राइट रंगों से सजा सकते हैं। ब्राइट कलर्स की टाइल्स से भी कूल इफेक्ट मिल सकता है।
3. किचन एक्सेसरीज़ : समर किचन की सजावट के लिए तरह-तरह की रंग-बिरंगी प्लेट्स यूज़ करें। इसके अलावा किचन को फूलों और सेंटेड कैंडल्स से भी सजाएं। यहां हैंगिंग लाइट लगाएं।
4. किचन प्लांट्स : किचन को प्राकृतिक लुक प्रदान करने के लिए उसमें बोनसाई प्लांट्स लगा सकती हैं। किचन की खिड़कियों पर आप रंग-बिरंगे गमलों को रख कर रिफ्रेशिंग लुक भी दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 तरह के लोगों का खून ज्यादा पीते हैं मच्छर, जानें क्यों
5. चिमनी को रखें साफ : खाना बनाते समय एग्ज़ॉस्ट फैन या चिमनी ऑन रखें। इससे खाने की गंध बाहर निकल जाएगी और घर में धुंआ भी नहीं फैलेगा। सबसे महत्वपूर्ण ध्यान देने वाली बात यह है कि चिमनी के फिल्टर या एग्ज़ॉस्ट फैन की सफाई नियमित अंतराल पर ज़रूर करें, तभी यह ठीक से काम कर सकेगा और गर्मी का एहसास भी कम होगा।
6. सिंक एरिया : किचन के लिए खास दो खानों वाले सिंक का इस्तेमाल करें, जिसमें बर्तन धोकर रखने की जालीदार जगह होती है। एक तरफ बर्तन धोने के साथ-साथ जाली में बर्तन को रखा जा सकता है, जिसका पानी सिंक में ही गिरता है और किचन की अन्य जगह गीली नहीं होती।
7. खिड़की खोलें : पूरी, पकौड़े या फ्राइड फूड बनाते समय किचन के साइड वाली खिड़की को ज़रूर खोल दें। बाहर की हवा आने से धुआं और गर्मी दोनों कम महसूस होगी।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Living In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version