
इस बीमारी में सामान्यत: दस्त और उल्टी दोनों होती हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब इस बीमारी में दोनों लक्षण ना दिखें। आज हम आपको इस बीमारी से जुड़े उन सामान्य लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी जानकारी होना जरूरी है।
गैस्ट्रोएन्टराइटिस रोग को पेट का फ्लू कह सकते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट और आंतों में जलन और सूजन हो जाती है। इस बीमारी में सामान्यत: दस्त और उल्टी दोनों होती हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब इस बीमारी में दोनों लक्षण ना दिखें। आज हम आपको इस बीमारी से जुड़े उन सामान्य लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी जानकारी होना जरूरी है।
गैस्ट्रोएन्टराइटिस के सामान्य लक्षण
- गैस्ट्रोएन्टराइटिस (जठरांत्र शोथ) में पेट में मरोड़ भी हो सकती है। संकेत और लक्षण आमतौर पर संक्रामक पदार्थ के संपर्क में आने के 12-72 घंटे बाद शुरू होते हैं।
- यदि यह वायरल होता है, तो हालत आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर ठीक हो जाती है। बुखार, थकान, सिर दर्द और मांसपेशियों में दर्द वायरल संक्रमण के आम लक्षण हैं।
- अगर मल में खून आता है, तो इसका कारण वायरल की तुलना में बैक्टीरियल होने की संभावना ज़्यादा है। कुछ बैक्टीरियल संक्रमण के कारण गंभीर पेट दर्द हो सकता है और कई सप्ताह तक जारी रह सकता है।
- रोटावायरस से संक्रमित बच्चे आमतौर पर तीन से आठ दिनों के भीतर पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते हैं। हालांकि, गरीब देशों में गंभीर संक्रमण का उपचार अकसर पहुंच से बाहर होता है और लगातार दस्त होना सामान्य है। निर्जलीकरण दस्त के कारण होने वाली एक सामान्य जटिलता है।
- शरीर में तरल की अत्यधिक कमी होने से बच्चों में अन्य लक्षण भी हो सकते हैं। आमतौर पर गंदे और अविकसित क्षेत्रों में बार-बार संक्रमण होता है। इसके कारण कुपोषण और शारीरिक व मानसिक विकास में कमी जैसी जटिलतायें हो सकती हैं।
डॉक्टर की सलाह कब?
यदि आपके लक्षणों में पांच दिनों के भीतर कोई सुधार नहीं होता है तो डॉक्टर से सम्पर्क करना अत्यंत आवश्यक है। यदि तीन माह से अधिक उम्र के बच्चे को 12 घंटे से लगातार उल्टी हो रही है, तो डॉक्टर से परामर्श करें। यदि तीन महीने से कम उम्र के बच्चे को दस्त या उल्टी हो रही हो, तो अपने डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Other Disease In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।