भारतीय रसोई में लहसुन की एक अलग पहचान है। ये अपनी तीखी खुशबू और चटकदार स्वाद के लिए जाना जाता है। खाने का ज़ायका बढ़ाने के साथ इसका प्रयोग कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो हाई बीपी, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं। इलांटिस हेल्थ केयर, मैनेजिंग डायरेक्टर एंड इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट,डॉक्टर मनन गुप्ता के अनुसार लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए कई स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसके सेवन से बचती हैं। असल में लहसुन में लैक्टोजेनिक प्रॉपर्टी होती है, जिससे स्तनपान कराने वाली महिलाओं को फायदा पहुंच सकता है। ये पूरी तरह से सुरक्षित होता है। बस इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-
स्तनपान के दौरान कितना सुरक्षित है लहसुन?
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार स्तनपान के दौरान लहसुन के प्रयोग को सुरक्षित माना गया है। स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसका सेवन कम मात्रा में कर सकती हैं। लहसुन में एनियम जीनस प्रॉपर्टी होती है, जो बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सावधानीपूर्वक इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए। किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ब्रेस्टफीडिंग (स्तनपान) कराने वाली मांओं की कैसी हो दिन भर की डाइट? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें पूरा डाइट चार्ट
टॉप स्टोरीज़
कैसे करें लहसुन को डाइट में शामिल
- लहसुन का प्रयोग तेल, पाउडर और पेस्ट के तौर पर किया जा सकता है। इसे किसी भी सब्जी और चावल की डिश के साथ एड कर सकते हैं।
- स्तनपान कराने वाली महिला चावल का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन की कलियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसे सूप में डालकर भी खाया जा सकता है।
- लहसुन के पाउडर को आप सलाद और ग्रिल्ड डिश में डालकर सेवन कर सकती हैं।
- जैतून के तेल के साथ इसे मिक्स करके सैंडविच में लगाया जा सकता है।
- हरी चटनी बनाने में लहसुन का प्रयोग किया जा सकता है।
क्या लहसुन दूध को बढ़ाने में मदद करता है?
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन स्तन के दूध के स्वाद और गंध को बदल सकता है। लहसुन का स्वाद पसंद करने वाले शिशुओं के स्तनपान का समय बढ़ सकता है, जिस वजह से दूध प्रोडक्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
लहसुन खाने के फायदे
एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टी
लहसुन के प्रयोग से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एलिन, एलिसिन और मिथाइल सल्फाइड डायबिटीज को कंट्रोल करने का काम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 6 बातें, उनके स्वास्थ्य के लिए है जरूरी
बेहतर इम्यूनिटी
लहसुन के नियमित इस्तेमाल से इम्यूनिटी को बेहतर बनाया जा सकता है।
वेट लॉस
लहसुन का प्रयोग वेट लॉस करने के लिए किया जा सकता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद मिलती है।
सूजन कम करे
लहसुन का प्रयोग आंत और पेट में होने वाली सूजन को कम करने के लिए किया जा सकता है।