World Diabetes Day: डायबिटीज में कंधों में होने वाले दर्द और जकड़न से राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, करें ट्राई

डायब‍िटीज में कंधे का दर्द परेशान करता है, तो वह घर में मौजूद इंग्रीड‍िएंट्स की मदद से इलाज कर सकते हैं। जान‍िए ऐसे 5 उपायों के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
World Diabetes Day: डायबिटीज में कंधों में होने वाले दर्द और जकड़न से राहत दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, करें ट्राई


Frozen Shoulder Home Remedies: फ्रोजन शोल्‍डर एक समस्‍या है ज‍िसमें कंधे के ह‍िस्‍से में दर्द और जकड़न महसूस होती है। यह तकलीफ समय के साथ बढ़ सकती है। फ्रोजन शोल्‍डर की समस्‍या डायब‍िटीज के मरीजों में ज्‍यादा देखने को म‍िलती है। ज‍िन मरीजों का ब्‍लड शुगर लेवल हाई रहता है, उन्‍हें हड्डी और मांसपेश‍ियों के ह‍िस्‍से में दर्द महसूस होता है। फ्रोजन शोल्‍डर के कारण मूवमेंट करने में परेशानी होती है। इस समस्‍या से जूझ रहे लोगों को चलने और बैठने में समस्‍या होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान घरेलू उपाय ज‍िनकी मदद से आप फ्रोजन शोल्‍डर की समस्‍या से जल्‍द छुटकारा पा सकते हैं।

frozen shoulder home remedies

1. गर्म स‍िंकाई करें- Hot Compress  

फ्रोजन शोल्‍डर की समस्‍या को दूर करने का सबसे आसान तरीका है गर्म सिंकाई करना। गर्म स‍िंकाई करने से कंधे का दर्द और सूजन कम होगा। मांसपेश‍ियों को राहत म‍िलेगी और मूवमेंट में दर्द महसूस नहीं होगा। आप सुबह-शाम गर्म पानी की बोतल से स‍िंकाई कर सकते हैं। नमक की गर्म पोटली से भी स‍िंकाई की जा सकती है।      

2. नीलग‍िरी का तेल लगाएं- Apply Eucalyptus oil 

नीलग‍िरी के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। फ्रोजन शोल्‍डर की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए इसका प्रयोग क‍िया जा सकता है। नीलग‍िरी तेल को नार‍ियल तेल के साथ म‍िलाएं। 2 चम्‍मच नार‍ियल तेल में 1 चम्‍मच नीलग‍िरी का तेल म‍िलाकर कंधे पर लगाने से दर्द जल्‍दी दूर क‍िया जा सकता है।

3. हल्‍दी का पेस्‍ट लगाएं- Apply Turmeric Paste 

हल्‍दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्‍दी को गुनगुना पानी डालकर गर्म कर लें। इस पेस्‍ट को कंधे पर लगाएं। इस तरह आप दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। हल्‍दी में करक्यूमिन मौजूद होता है। यह एक केम‍िकल कंपाउंड है। इसके इस्‍तेमाल से दर्द को कम क‍िया जा सकता है।    

4. नीम के तेल से माल‍िश करें- Neem Oil Massage  

फ्रोजन शोल्‍डर की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए नीम के तेल की माल‍िश करें। नीम के तेल को नार‍ियल या बादाम के तेल के साथ म‍िलाकर कंधे पर लगाएं और हल्‍के हाथों से माल‍िश करें। इस तरह दर्द कम होगा और राहत म‍िलेगी। आयुर्वेद में नीम के तेल का प्रयोग दर्द को कम करने के ल‍िए क‍िया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व, हड्ड‍ियों के ल‍िए फायदेमंद होते हैं।     

इसे भी पढ़ें- कैसे पता करें कि फ्रोजन शोल्डर है या रोटेटर कफ टीयर की समस्या? जानें दोनों के लक्षण और कारण

5. लहसुन का सेवन करें- Add Garlic in Diet

लहसुन की 2 से 3 कल‍ियों का सेवन सुबह के समय करने से मांसपेश‍ियों में दर्द से आराम म‍िलता है। लहसुन का सेवन करने से सूजन दूर होती है। अर्थराइट‍िस के मरीजों के ल‍िए यह बेहद लाभकारी माना जाता है। रोज खाली पेट 1-2 लहसुन की कल‍ियां खाने से हड्ड‍ियों में ट‍िशू डैमेज को रोकने में मदद म‍िलती है।   

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।     

Read Next

वैक्सिंग के बाद हो गए हैं रैशेज? तो इन 5 घरेलू नुस्खों से पाए जल्द आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version