कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा कम करते हैं ये 10 फूड्स, जानें दिल के लिए इन्हें खाने के खास फायदे

अगर आप कार्डियोवस्कुलर बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आप को कुछ खास फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने की जरूरत है। 

 
Monika Agarwal
Written by: Monika AgarwalUpdated at: Jan 29, 2022 00:00 IST
कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा कम करते हैं ये 10 फूड्स, जानें दिल के लिए इन्हें खाने के खास फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

 आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपका दिल भी स्वस्थ रहें और इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान का ध्यान रखें। आपने कभी सोचा है कि अगर यह दिल ही स्वस्थ नहीं होगा तो क्या होगा? आपका दिल बीमार पड़ जाएगा। आपको स्ट्रोक, दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर कोलेस्ट्रॉल और न जाने कितनी परेशानियां घेर लेंगी। इसलिए हृदय से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ हृदय और शरीर होना बेहद आवश्यक है। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर अदिति शर्मा बताती हैं कि अगर आप हृदय को अच्छी सेहत प्रदान करना चाहते हैं तो अच्छी और पौष्टिक डाइट का सेवन करना काफी आवश्यक होता है। हृदय के लिए लाभदायक डाइट में फाइबर, फल, सब्जियां, होल ग्रेन, दाल, नट्स आदि जरूर होने चाहिए। इसके साथ ही बाहर के खाने पर नियंत्रण लगाना चाहिए और ट्रांस फैट से युक्त खाने का सेवन कम से कम करना चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जो आपके हृदय के लिए होती हैं काफी फायदेमंद और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा भी कम करती हैं।

insidefish

1.  मछली 

इस प्रकार की मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो हृदय के लिए काफी लाभदायक होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार होते हैं। जोकि हृदय बीमारियों का एक रिस्क फैक्टर होता है। यह मछली बीपी लो करने और ब्लड वेसल के फंक्शन को बढ़ाने में लाभदायक होती है।

2. सोया 

सोया में ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। रोजाना 25 ग्राम सोया का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल काफी नियंत्रित रहता है। अधिक प्रोसेस हुए सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया बार, फ्लेवर्ड सोया दही और सोया प्रोटीन आदि का सेवन न करें। सोयाबीन, टोफू आदि खाना लाभदायक रहेगा।

इसे भी पढ़ें : खाने में होते हैं 3 तरह के फैट्स, जानें आपके हार्ट के लिए कौन से फैट हैं बेस्ट और इसके लिए कौन से फूड्स खाएं

3. बादाम

बादाम और अन्य नट्स में ऐसे फैट्स होते हैं जो हृदय के लिए लाभदायक होते हैं। इनमें मिनरल, फाइबर और विटामिन ई मौजूद होते हैं जो हृदय बीमारियों का खतरा काफी कम कर देते हैं। यह इंफ्लेमेशन कम करते हैं, वजन कम करने में भी सहायक होते हैं।

4. फल और सब्जियां 

हरी सब्जियों में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक माना जाता है। नमक का सेवन कम करने के साथ-साथ अगर दिन में कई बार फल और सब्जियां खाते हैं तो इससे हृदय की बिमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। इससे बीपी लेवल भी नियंत्रित रहता है।

5. ओट्स 

ओट्स में साल्यूबल फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिसमें कोलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण होते हैं। ओट्स में ऐसा फाइबर होता है जो हृदय को सुरक्षित रखने के काम आता है। इसमें बीटा ग्लूकैन नाम का फाइबर होता है जो एक महीने के अंदर कोलेस्ट्रॉल को कुछ% कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : हार्ट की बीमारी से बचना है तो अभी से शुरू कर दें वजन घटाना, डॉक्टर से जानें वेट लॉस के 5 उपाय

6. दाल 

दाल का सेवन करने से हृदय स्वस्थ रहता है। काबुली चना, मसूर की दाल और मटर आदि कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में सहायता करते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन करना ब्लड प्रेसर को कम करने में, प्लेटलेट एक्टिविटी बढ़ाने में और ब्लड वेसल की इंफ्लेमेशन कम करने में सहायता करता है।

inside2vegies

7. ऑलिव ऑयल 

ऑलिव ऑयल में मोनो सैचुरेटेड फैट होते हैं जो हृदय के लिए लाभदायक होते हैं। जो लोग ऑलिव ऑयल का सेवन करते हैं उनका हृदय बीमारियों का रिस्क लगभग 30% कम हो जाता है। इस प्रकार के ऑलिव ऑयल में पोली फेनोल नाम का तत्व होता है जिसमें एंटी ऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं।

8. टमाटर 

टमाटर में लाइकोपिन होता है जो हृदय के लिए काफी लाभदायक इंग्रेडिएंट होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय की सेहत बढ़ाने के काम आता है। टमाटर ब्लड वेसल का फंक्शन बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

9. हल्दी 

हल्दी में करक्यूमिन होता है जिसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हृदय की सेहत के लिए लाभदायक होते है। यह ब्लड फ्लो में सुधार लाते हैं और आधी उम्र के लोगों की हृदय के लिए लाभदायक होते हैं।

10. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में ऐसे एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं जिसमें फ्लेवनॉइल होता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हृदय की ब्लड वेसल को स्वस्थ रखते हैं। यह गुण ब्लड प्रेशर कम करके ओवर ऑल हृदय की सेहत को बढ़ाते हैं।

इन सभी खाद्य पदार्थों से हृदय की सेहत ठीक रहती है और हृदय बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

all images credit: freepik

Disclaimer