
Foods to Prevent UTI During Pregnancy: महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण भी कई समस्याएं होती हैं। प्रेगनेंसी में महिलाओं को यूटीआई (Urinary Tract Infection) का खतरा ज्यादा रहता है। यूटीआई दरअसल मूत्रमार्ग में होने वाला एक गंभीर इन्फेक्शन है। यह इन्फेक्शन किडनी, ब्लैडर, पेशाब की नली में बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण होती है। ई कोलाई और यीस्ट नमक बैक्टीरिया के इन्फेक्शन की वजह से यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है। प्रेगनेंसी में खानपान और जीवनशैली से जुड़ी आदतों में सुधार कर इस गंभीर समस्या के खतरे को कम कर सकते हैं। इस लेख में आइये जानते हैं प्रेगनेंसी में यूटीआई के खतरे को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए।
प्रेगनेंसी में यूटीआई से बचने के लिए क्या खाएं?- Foods To Avoid UTI During Pregnancy in Hindi
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में यूटीआई का खतरा ज्यादा रहता है। इसकी वजह से आपको पेशाब करने में परेशानी और कई दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं। प्रेगनेंसी में गर्भाशय का आकार बढ़ जाता है और इसका भार मूत्राशय पर बढ़ने लगता है। इस वजह से पेशाब करने में दिक्कत होती है और पेशाब रुकने की वजह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं कुछ अन्य स्थितियां भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। प्रेगनेंसी में यूटीआई के खतरे को कम करने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में कैल्शियम की कमी पूरा करेंगे ये 5 फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
प्रेगनेंसी में यूटीआई से बचने के लिए इन फूड्स का सेवन करना चाहिए-
1. विटामिन सी वाले फल
प्रेगनेंसी में यूटीआई के खतरे को कम करने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है। विटामिन सी संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। विटामिन सी से भरपूर फूड्स जैसे संतरा, नींबू और कीवी आदि का सेवन करना चाहिए।
2. क्रैनबैरी जूस
यूटीआई की समस्या में और इससे बचने के लिए क्रैनबैरी जूस पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पेशाब के मार्ग में इन्फेक्शन होने से बचाव होता है और संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
3. खूब पानी पिएं
पेशाब की नली में इन्फेक्शन की समस्या को यूटीआई कहते हैं। शरीर में पानी की कमी के कारण भी इस समस्या का खतरा रहता है। यूटीआई के खतरे को कम करने के लिए खूब पानी पीना चाहिए।
4. लहसुन का सेवन करें
लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से यूटीआई से बचाव में मदद मिलती है। लहसुन का अर्क यूटीआई फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में फायदेमंद होता है।
5. प्रोबायोटिक का सेवन
प्रोबायोटिक्स का सेवन करने से यूटीआई और पेशाब से जुड़े संक्रमण को कम करने में फायदा मिलता है। प्रोबायोटिक्स खतरनाक बैक्टीरिया को फैलने से रोकने का कम करते हैं और पेशाब के पीएच वैल्यू को कम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ये लक्षण हो सकते हैं खतरनाक, नजरअंदाज न करें गर्भवती महिलाएं
प्रेगनेंसी में इन फूड्स का सेवन करने से यूटीआई का खतरा कम होता है। आप इन्हें रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। प्रेगनेंसी में यूटीआई के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)