आंखों के धंसने के कारण आपका चेहरा मायूस और उदास नजर आता है। यह आपकी स्किन को बेजान और थकान से भरा हुआ दिखा सकता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। अगर आपके परिवार में पहले किसी को धंसी हुई आंखों की दिक्कत रही है, तो वह आपको भी हो सकती है। यह पीढ़ी-दर-पीढ़ी बढ़ सकती है। इसके अलावा खानपान की गलत आदतों की वजह से भी, लंबे समय तक उपवास करने और कम खाना खाने के कारण आपके आंखों के नीचे वाली स्किन डार्क और धंसी हुई दिखाई दे सकती है। यह समस्या उन लोगों को भी हो सकती है, जिनके शरीर में वसा की कम मात्रा होती है या फिर डिहाईड्रेशन के कारण भी ऐसा हो सकता है। डिहाईड्रेशन के कारण आंखों को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। इससे स्किन की चर्बी में कमी, आंखों के नीचे वाली स्किन पतली और झुर्रिदार हो सकती है। गर्मी में थकावट के कारण भी आंखें धंसी हुई नजर आती है। अपर्याप्त नींद के कारण भी ये दिक्कत हो सकती है लेकिन खानापन और कुछ आदतों में सुधार करके आप धंसी हुई आंखों से छुटकारा पा सकते हैं।
इन चीजों का करें सेवन
1. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार पत्तियां आपकी सेहत के लिए काफी उपयोगी होती है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास भी होता है। इसमें पाया जाने वाला ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन आंखों के लिए काफी उपयोगी होता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी भी आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप पालक, गोभी, ब्रोकली और अन्य सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
2. खट्टे फल
आंखों के लिए फलों का सेवन बहुत अच्छा होता है। धंसी हुई आंखों के लिए आपको अपने आहार में विटामिन सी का सेवन करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही यह फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में भी मदद करता है, जो स्किन को उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है। विटामिन सी के लिए आपको संतरा, नींबू, अंगूर और अन्य फलों का सेवन करना चाहिए।
3. नट और फलियां
नट और फलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है, जो आपकी स्किन के लिए जरूरी वसा उपलब्द करवाते हैं और सूजन भी दूर कर सकते हैं। ओमेगा-3 के सेवन से स्किन में चमक आती है और निखार बढ़ता है। इसके लिए आप चिया सीड्स, मछली, अखरोट और बादाम का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी लाभ होता है।
इसे भी पढे़ं- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्यों जरूरी है विटामिन A? जानें फूड सोर्स
4. गाजर
गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन दोनों भरपूर मात्रा पाए जाते हैं। आपकी धंसी आंखों के लिए विटामिन ए काफी अच्छा होता है। यह आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। इससे आपको अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
Image Credit- Freepik
5. पानी
जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि डिहाईड्रेशन धंसी आंखों का सबसे बड़ा कारण हो सकता है। शरीर में तरल पदार्थों की कमी के कारण आंखों के नीचे कालेपन की दिक्कत आ सकती है। साथ ही इससे सूजन और सूखापन की परेशानी भी हो सकती है। लेकिन पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थों की कमी नहीं होती है। साथ ही यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
1. धंसी आंखों को ठीक करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए ताकि आप फ्रेश और तनावमुक्त महूसस कर सकें।
2. भरपूर मात्रा में सही आहार का सेवन करें। साथ ही हो सके तो एक डाइट को फॉलो करें।
3. दिनभर में खूब पानी पिएं। इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
4. किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।
Main Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version