सर्दियों में कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। सर्दियां आते ही अस्थमा के मरीजों की समस्या बहुत बढ़ जाती है। इस मौसम में ठंडक और सर्द हवाओं की वजह से व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी होती है। इसके अलावा, धुएं और प्रदूषण की वजह से भी सांस से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में अस्थमा के मरीजों की सांस की नलियों में सूजन हो जाती है, जिसकी वजह से मरीज को सांस लेने में दिक्क्त होती है। इस मैसम में सर्दी-खांसी और फ्लू का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे इसे कंट्रोल किया जा सके। वहीं, अस्थमा में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए, वरना यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए -
अस्थमा के मरीजों को सर्दियों में क्या नहीं खाना चाहिए
अस्थमा के मरीजों को सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, वरना समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है. आइए जानते हैं सर्दियों में अस्थमा के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए -
ठंडी और खट्टी चीजें
अस्थमा के मरीजों को ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे आइसक्रीम, ठंडा पानी, नींबू, अचार, दही आदि। इन चीजों का सेवन करने से अस्थमा के लक्षण और बिगड़ सकते हैं। ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन करने से खांसी की समस्या बढ़ सकती है, जिससे अस्थमा अटैक भी ट्रिगर हो सकता है। इन सभी चीजों से अस्थमा के मरीजों को परहेज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सांस लेने में दिक्कत हो सकता है इस बीमारी का संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव
चाय-कॉफी
अधिकतर लोग सर्दियों में चाय-कॉफी का सेवन करते हैं। सर्दियों के मौसम में एक कप गर्मागरम चाय या कॉफी से शरीर को गर्माहट मिलती है। लेकिन, अस्थमा के मरीजों को चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा चाय या कॉफी पीने से अस्थमा के मरीजों की परेशानी अधिक बढ़ सकती है। दरअसल, चाय-कॉफी पीने से गैस की समस्या हो सकती है, जिससे अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि अस्थमा के मरीज इन चीजों का ज्यादा सेवन ना करें।
फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण ज्यादातर लोग प्रोसेस्ड और पैक्ड फूड खाते हैं। इसके अलावा, हम में ज्यादातर लोग आए दिन जंक फूड का सेवन भी करते हैं। लेकिन, प्रोसेस्ड और जंक फूड का ज्यादा सेवन करने से अस्थमा की समस्या अधिक बढ़ सकती है। ब्रेड, पास्ता और बिस्कुट जैसी चीजों में अधिक मात्रा में रिफाइंड कार्बोहायड्रेट होता है, जो अस्थमा के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। अस्थमा के मरीजों को इस तरह की चीजें खाने से बचना चाहिए।
दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स
वैसे तो दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, अस्थमा के मरीजों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, दूध पीने से शरीर में अधिक मात्रा में बलगम बनता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में, अस्थमा के मरीजों को दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
प्रिजर्वेटिव
अस्थमा के मरीजों को ऐसी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए, जिनमें सल्फाइट जैसे प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल हुआ हो। अचार, पैक्ड जूस या ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों में सल्फाइट होता है, ताकि ये चीजें लंबे समय तक खराब ना हों। लेकिन, अस्थमा के मरीजों के लिए सल्फाइट बहुत नुकसानदायक होता है। सल्फाइट युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ सकता है। अस्थमा के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए सल्फाइट युक्त चीजों का सेवन कम से कम करें।
इसे भी पढ़ें: सांस फूलती है तो खाएं ये 5 फूड्स, समस्या से मिलेगा छुटकारा
अस्थमा के मरीजों को सर्दियों में खास सावधानी बरतनी चाहिए। सर्दियों के मौसम में ठंडी और खट्टी चीजें, दूध, फ्राइड फूड, प्रोसेस्ड फूड और चाय-कॉफी का अधिक सेवन करने से बचें, वरना अस्थमा की समस्या अधिक बढ़ सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version