Foods to Avoid if Estrogen High: एस्ट्रोजन महिलाओं और पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन महिलाओं महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन अधिक बनता है। एस्ट्रोजन हड्डियों और हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। आपको बता दें कि अधिवृक्क ग्रंथियां, एस्ट्रोजेन का उत्पादन करती हैं। महिलाओं के स्वस्थ शरीर के लिए उनके शरीर में एस्ट्रोजन के स्तर का संतुलन में होना बहुत जरूरी होता है। एस्ट्रोजन के कम या अधिक स्तर से, महिलाओं में कई तरह के रोगों का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर ज्यादा हो गया है, तो आपको इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। आइए, जानते हैं रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के डॉ. श्रेय शर्मा से-
एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods to Avoid with High Estrogen Levels in Hindi
1. रेड और प्रोसेस्ड मीट छोड़ें
रेड और प्रोसेस्ड मीट खाने से शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ा हुआ है, तो रेड और प्रोसेस्ड मीट के सेवन से बचें। इसके अलावा, बीन्स और सोया में भी फाइटोएस्ट्रोजन अधिक होता है। ऐसे में आपको आपको इससे परहेज करना चाहिए।
2. रिफाइंड शुगर और कार्ब्स न लें
शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने पर आपको रिफाइंड शुगर और कार्ब्स के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, रिफाइंड शुगर और कार्ब्स एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर एस्ट्रोजन का स्तर ज्यादा होने पर आप इनका सेवन करेंगे, तो दिक्कत बढ़ सकती है। ऐसे में आपको फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाने के लिये डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स
3. शराब और कैफीन से बचें
शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ने पर आपको शराब और कैफीन का सेवन करने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। दरअसल, शराब और ज्यादा मात्रा में कैफीन लेना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में अगर आप बढ़े हुए एस्ट्रोजन के साथ शराब और कैफीन लेंगे, तो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। कैफीन और शराब एस्ट्रोजन के स्तर को असंतुलित कर सकते हैं।
4. डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करें
डेयरी प्रोडक्ट्स में एस्ट्रोजन की कुछ मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर शरीर में पहले से ही एस्ट्रोजन बढ़ा हुआ है, तो आपको दूध या दूध से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही, जब शरीर में एस्ट्रोजन अधिक होता है, तो वजन बढ़ सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स भी आपके वजन को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में वजन को नियंत्रण में रखने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। साथ ही, अपने डाइट में भी बदलाव करना चाहिए।