
Foods Not To Eat With Glaucoma: ग्लूकोमा आंख से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, इसे आम भाषा में काला मोतिया कहा जाता है। यह बीमारी ऑप्टिक नर्व्स को नुकसान होने के कारण होती है। ग्लूकोमा का सही समय पर इलाज न होने के कारण मरीज के आंख की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। ग्लूकोमा की समस्या में सबसे पहले मरीज को धुंधला दिखाई देना शुरू होता है और धीरे-धीरे परेशानी बढ़ने लगती है। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली का भी असर ग्लूकोमा पर पड़ती है। ग्लूकोमा के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस बीमारी में अगर आप सही ढंग से आंखों का ध्यान नही रखते हैं, तो इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं ग्लूकोमा के मरीजों को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए?
ग्लूकोमा में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods To Avoid in Glaucoma
ग्लूकोमा के मरीजों को कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थ जिनका सेवन करने से ऑक्युलर प्रेशर बढ़ जाता है, उनका सेवन करने से ग्लूकोमा की परेशानी का खतरा बढ़ जाता है। ऑप्टिक नर्व्स को हेल्दी रखने और क्षति से बचाने के लिए आपको इन फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए-
1. कॉफी का सेवन करने से बचें
कैफीन का अधिक सेवन करने से आपका ब्लड प्रेशर और आंखों का दबाव बढ़ता है। ऑक्युलर प्रेशर बढ़ने के कारण आपकी ऑप्टिक नर्व्स को नुकसान होने का खतरा रहता है। इसकी वजह से ग्लूकोमा के मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए आपको ग्लूकोमा में कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों और कॉफी का सेवन कम करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ग्लूकोमा की समस्या इन बातों का रखें खास ख्याल, बढ़ेगी आंखों की रोशनी
2. ट्रांस फैट
ट्रांस फैट का सेवन बहुत ज्यादा करने से आपको ग्लूकोमा का खतरा रहता है। ग्लूकोमा के मरीजों को इसीलिए ट्रांस फैट वाली चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। बहुत ज्यादा फ्राई किये हुए फूड्स का सेवन करने से आपके शरीर में ट्रांस फैट बढ़ने का खतरा रहता है। ग्लूकोमा में आपको फ्रेंच फ्राई, चिप्स, नमकीन आदि का कम सेवन करना चाहिए।
3. सैचुरेटेड फैट
संतृप्त वसा यानी सैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा वाली चीजों का सेवन करने से भी ग्लूकोमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। इसका ज्यादा सेवन आपके शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का कारण हो सकता है। इसलिए ग्लूकोमा के मरीजों को फैटी बीफ, मक्खन, पनीर और डेयरी प्रोडक्ट्स का संतुलित मात्रा में सेवन करने की सलाह दी जाती है।
4. नमक का अधिक सेवन
बहुत ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करने से भी आपको आंखों से जुड़ी परेशानियों का खतरा रहता है। नमक ज्यादा खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और इसकी वजह से आंखों का दबाव बढ़ सकता है। इसलिए ग्लूकोमा के मरीजों को नमक का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या ग्लूकोमा ठीक हो सकता है? जानें इसके इलाज पर क्या कहते हैं डॉक्टर
ग्लूकोमा की समस्या में ऊपर बताये गए फूड्स का सेवन कम करने से बहुत फायदा मिलता है। ग्लूकोमा के मरीजों को विटामिन ए, बी और सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इस समस्या में मरीजों को हरी सब्जियां, ताजे फल और अनाज डाइट में शामिल करने चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version