खाने का सीधा संबंध हमारी हेल्थ के साथ हमारे दिमाग से होता है। आप कई बार अपना मूड बदलने के लिए कई तरह के खाने का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप एंग्जाइटी या डिप्रेशन का सामना कर रहे हैं, तो आपको खानपान का ध्यान रखना चाहिए। बेशक खाने-पीने की कुछ चीजें आपको थोड़े समय के लिए खुशी दे दें, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि लंबे समय में वो आपको डिप्रेशन की तरफ और ज्यादा धकेलें। आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपको तनाव या डिप्रेशन के समय सेवन करने से बचना चाहिए। ये फूड्स आपके डिप्रेशन को बढ़ा सकते हैं। इस लेख में आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो डिप्रेशन के मरीजों को नहीं लेने चाहिए।
सोडियम से भरपूर फूड
पैक्ड फूड्स जैसे पेस्ट्री,जैम, बिस्किट और ब्रेड में काफी मात्रा में सोडियम पाया जाता हैं, जो डिप्रेशन को बढ़ा सकता है। ये फूड्स पेट में अपच और शरीर में सूजन को बढ़ा सकते हैं। इन फूड्स में फाइबर की मात्रा कम होती है, जिस कारण ये फूड खाने से कब्ज भी बढ़ सकती है। इन फूड्स के लगातार सेवन से वजन बढ़ता है, साथ ही डिप्रेशन की समस्या भी। बच्चों को हरगिज इस तरह के फूड्स नहीं देने चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
कैफीनयुक्त पदार्थ के सेवन से बचें
ज्यादातर लोग नींद को भगाने के लिए चाय और कॉफी का सेवन करने लगते हैं। इन दोनों में ही कैफीन होता है। चाय और कॉफी नींद को कम करती हैं, जिस कारण डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। कैफीन युक्त पदार्थों का ज्यादा सेवन करने से चिंता और चिड़चिड़ा स्वभाव काफी बढ़ जाता है, जिस कारण डिप्रेशन भी बढ़ सकता है। कैफीन सेंट्रल नर्वस सिस्टम और एडेनोसाइन रिसेप्टर्स को एक्टिवेट करता है, जो डिप्रेशन को बढ़ाते हैं।
मीठे खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी
मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ती है, जो चिंता के साथ डिप्रेशन को भी बढ़ा सकते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए। कई फ्रूट जूस में फाइबर की मात्रा काफी कम होती है, जो पेट में अपच और कब्ज जैसी समस्या को बढ़ाते हैं।
सोडा
सोडा का सेवन भी आपके डिप्रेशन को बढ़ा सकता है। इसके लगातार सेवन से कमजोरी और पेट की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कई लोग सोडा का सेवन पेट को ठीक रखने के लिए करते हैं, लेकिन ये शरीर और सेहत के लिए सही नहीं होता। इसके लगातार सेवन से डिप्रेशन बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- पानी कम पीने से हो सकती हैं ये बीमारियां, सेहत पर पड़ता है असर
अल्कोहल
अल्कोकल शरीर को नुकसान पहुंचाता है। अगर आप डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो अल्कोहल का सेवन बिल्कुल न करें। अल्कोहल ब्लड शुगर पर असर डालती है, जिसकी वजह से लोगों की नींद ठीक से पूरी नहीं पाती। कई बार नींद के ठीक से पूरी न होने की वजह से डिप्रेशन की समस्या काफी बढ़ जाती है। हैंगओवर के कारण चिंता और डिप्रेशन बढ़ते हैं।
All Image Credit- Freepik