Foods To Avoid When Stressed: अगर आप तनाव में हैं, तो कुछ चीजों को कम खाना चाहिए या कुछ चीजों का सेवन बंद कर देना चाहिए। क्योंकि वे आपके तनाव को दोगुना कर सकते हैं। जब भी आप तनाव में हों, तो होल ग्रेन्स, लीन प्रोटीन, फल, सब्जियां, हेल्दी फैट्स का सेवन करें। ऐसी चीजों को खाएं जिसमें मैग्नीशियम मौजूद हो जैसे- नट्स, सीड्स और हरी सब्जियां। इन चीजों का सेवन करने से तनाव कम होगा और आपको आराम मिलेगा। चलिए अब जानते हैं तनाव भरे दिन के बाद किन चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. कॉफी और चाय ज्यादा न पिएं- Avoid Tea or Coffee
कॉफी और चाय में कैफीन मौजूद होता है। कैफीन से तनाव बढ़ सकता है। ज्यादा कैफीन का सेवन करने से नींद बिगड़ती है, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने लगती हैं और तनाव बढ़ जाता है। कई लोग तनाव में कॉफी या चाय पी लेते हैं लेकिन यह आदत आपकी सेहत को खराब कर सकती है।
2. मीठी चीजों को न खाएं- Avoid Sweets
ज्यादा मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से तनाव बढ़ता है। अगर आप तनाव में हैं, तो ऐसी चीजों का सेवन न करें। हालांकि तनाव में डार्क चॉकलेट फायदेमंद मानी जाती है लेकिन बाजार में मिलने वाली डार्क चॉकलेट में शुगर कंटेंट ज्यादा होता है। इस वजह से चॉकलेट आपकी समस्या को कम करने के बजाय बढ़ा सकती है।
3. नमकीन चीजों को ज्यादा न खाएं- Avoid Too Salty Food
जब भी आप तनाव में हों, चिप्स का पैकेट खोलकर न खाने लगें। या अन्य किसी पैक्ड फूड का सेवन न करने लगें। लोग जब तनाव में होते हैं, तो खाने की ऐसी चीज को ढूंढकर खा लेते हैं, जो आसानी से खाई जा सके। जैसे- इंस्टैंट फूड। इन चीजों में नमक की मात्रा ज्यादा होती है। जब भी आप तनाव में होते हैं, आपका रक्तचाप ज्यादा होता है। अगर आप नमक का सेवन कर लेंगे, तो तनाव कम होने के बजाय बढ़ सकता है इसलिए इससे बचना चाहिए। इसी तरह प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड के ज्यादा सेवन से भी आपको बचना चाहिए।
4. एल्कोहल का सेवन न करें- Avoid Alcohol
तनाव भरे दिन के बाद एल्कोहल का सेवन न करें। इससे नींद में गड़बड़ी हो सकती है। एल्कोहल, शरीर के पोषण को भी प्रभावित करता है। यह न्यूट्रिएंट्स को शरीर में एब्सॉर्ब नहीं होने देता इसलिए आपको एल्कोहल का सेवन बंद कर देना चाहिए। एल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है जिससे तनाव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर पर भी दिखते हैं डिप्रेशन के ये लक्षण, जानें इससे छुटकारा पाने के तरीके
5. तली-भुनी चीजों को न खाएं- Avoid Oily Food
तनाव भरे नींद के बाद आपको ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिसको खाने से इंडाइजेशन या अपच की समस्या हो। इस तरह के खाने से डाइजेशन खराब होता है और स्लीप साइकिल प्रभावित होती है। तनाव भरे दिन के बाद ज्यादा हैवी मील खाने से भी बचना चाहिए।
इन चीजों का सेवन कम करके तनाव को कंट्रोल किया जा सकता है। तनाव कंट्रोल करने के लिए स्वस्थ खानपान और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version