जब 50 साल से अधिक उम्र के हो जाते हैं, तो आपके लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसके अलावा सही खानपान के अभाव में आपका शरीर कमजोर हो सकता है। इसलिए आपको खानपान में फाइबर, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट शामिल करना चाहिए। साथ ही आप अपनी रूटीन में एक्सरसाइज को भी शामिल कर सकते हैं। जिसकी मदद से शरीर भी फिट रहता है और आप एक्टिव भी रहते हैं।
इन चीजों को डाइट में करें शामिल
1. हाई-प्रोटीन फूड्स खाएं
किसी भी उम्र में प्रोटीन की सही मात्रा का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन आपकी कोशिकाओं की मरम्मत और निर्माण के लिए जरूरी होता है। 50 से अधिक उम्र के लोगों में तेजी से मांसपेशियां घटने लगती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और कोशिकाओं की तेजी से मरम्मत करने के लिए आप अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करें। इसकी कमी से कमजोरी, थकान और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों में दाल, मछली, चिकन और पनीर आदि खा सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रह सकते हैं।
Image Credit- Freepik
2. कैल्शियम युक्त चीजें करें शामिल
उम्र बढ़ने के साथ हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती है। साथ ही हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियां और मजबूती के लिए आप कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। खासकर यह महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि मेनोपोज के बाद महिलाओं में हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है या ऐसा कहें कि हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसके लिए आप पनीर, टोफू, सब्जी और दूध का सेवन कर सकते हैं।
3. फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थ
50 से अधिक उम्र में आपको फाइबरयुक्त आहार भी लेना चाहिए ताकि शरीर में भोजन का पाचन आसानी से हो सके और पाचन तंत्र मजबूत बना रहे। फाइबर के सेवन से आपको अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है। यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होता है और मल त्याग में भी सहायक होता है।
Image Credit- Freepik
4. एंटीऑक्सीडेंट
एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने की ताकत मिलती है और यह अधिक उम्र में आपकी त्वचा को जवां बनाए रखता है। साथ ही इससे आपको यह आपकी आंखों, हृदय रोग और सूजन को कम करने में मदद करता है।
इस तरह करें एक्सरसाइज
बढ़ती उम्र में आपको बहुत अधिक भारी एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं है। इससे आपके शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। साथ ही आपके शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा कोई खतरनाक चोट लगाने का डर भी बना रहता है। इसके लिए आप साधारण एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।
1. टहलना जारी रखें
2. एरोबिक एक्सरसाइज
3. स्ट्रेचिंग जरूर करें
4. कोर एक्सरसाइज
5. जॉगिंग
इसे भी पढे़ं- 40 की उम्र के बाद डाइट में जरूर शामिल कर लें ये 5 फूड्स, कई बीमारियों से होगा बचाव
टिप्स
1. इसके अलावा आप दिनभर में अधिक से अधिक पानी पीने की कोशिश करें।
2. खाने में नट्स को भिगोकर खाएं ताकि शरीर हाइड्रट रहे।
3. खाने में अधिक से अधिक हरी सब्जियां, फल और दलिया लें।
4. ध्यान से एक्सरसाइज या वॉक करें ताकि आपको परेशानी न हो।
Main Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version