
Does Ghee Oil and Butter Increase Body Fat: मोटापा और बढ़ता वजन आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। खानपान में असंतुलन और जीवनशैली से जुड़े कारणों की वजह से शरीर में चर्बी बढ़ना या वजन बढ़ना आम है। इसके चलते लोग डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कई बदलाव अपनाते हैं। कई लोग तो वजन बढ़ने के डर से जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करने से बचने लगते हैं। आज के समय में इंटरनेट पर डाइट से जुड़ी लाखों जानकारियां मौजूद हैं। लेकिन इन पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक भी हो सकता है। इंटरनेट पर मौजूद तमाम सोर्स पर आपको यह भी पढ़ने को मिल जाएगा कि घी, तेल और बटर जैसी चीजों का सेवन करने से आपके शरीर में चर्बी यानी बॉडीफैट बढ़ जाता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या घी, तेल और बटर खाने से शरीर की चर्बी बढ़ती है?
क्या वाकई घी, तेल और बटर खाने से शरीर की चर्बी बढ़ती है?- Does Ghee Oil and Butter Increase Body Fat in Hindi
वैसे तो घी और बटर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन कई लोग यह मानते हैं कि घी और बटर आपके शरीर में चर्बी बढ़ा सकते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि घी में अमीनो एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, इसमें मौजूद हेल्दी फैट आपके शरीर के लिए जरूरी और फायदेमंद होते हैं। घी और क्लेरीफाइड बटर में हेल्दी फैट के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की चर्बी को कम करने में भी उपयोगी माने जाते हैं। वहीं वानस्पतिक तेलों में भी अनहेल्दी फैट्स उतने ज्यादा मात्रा में नहीं होते हैं। लेकिन अगर आप तेलों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो इसकी वजह से आपके शरीर में फैट बढ़ने का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या बीयर पीने से किडनी की पथरी बाहर निकल जाती है? डॉक्टर से जानें इस दावे की सच्चाई
किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसी तरह घी, बटर और तेल का सेवन संतुलित मात्रा में करने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी या फैट नहीं बढ़ता है। घी का सेवन तो आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसमें मौजूद गुण कोशिकाओं का आकार कम करने और वजन घटाने में भी बहुत उपयोगी होते हैं।
घी, बटर और तेल खाने से जुड़ी जरूरी सावधानियां
घी, बटर और तेल का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। बहुत ज्यादा घी या बटर खाने से आपको पाचन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना अत्यधिक मात्रा में तेलों का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से आपको कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा समेत पाचन से जुड़ी परेशानियों का भी खतरा रहता है। इसकी वजह से आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या माइक्रोवेव में गर्म हुआ खाना खाने से कैंसर होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
घी और बटर तो सेहत के लिए बहुत फयदेमंद होते हैं। इनका सेवन करने से आपके शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। इसके अलावा घी या तेल का सेवन करने के बाद अगर आप शारीरिक गतिविधियां करते हैं तो इनके पोषक तत्व आसानी से शरीर में अवशोषित हो जाते हैं। ऐसे लोग जो एकदम से कोई भी शारीरिक एक्टिविटी नहीं करते हैं उनके लिए बहुत ज्यादा घी, बटर और तेल का सेवन नुकसानदायक होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)