शरीर में अधिक वसा जमा होने के कारण मोटी जांघ होना एक आम समस्या है, जो अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती है। जांघ व हिप्स यह शरीर के ऐसे हिस्से हैं, जिनमें वसा आसानी से जमा हो जाती है। इस समस्या के कारण न केवल आपके पैर भद्दे दिखते हैं, बल्कि कई अन्य समस्याएं भी होती हैं। जांघ की चर्बी को कम करने के लिए बहूत से लोग जिम जाते हैं या फिर खाना छोड़ देते हैं। जबकि जांघ की चर्बी को कम करने के लिए सबसे बेहतर तरीका स्वस्थ आहार को अपनी डाइट में शामिल करना और कुछ व्यायाम का अभ्यास करना है। फिट रहने और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने का सबसे कारगर उपाय व्यायाम है। जिससे आप आपनी जांघों को शेप में ला सकते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि जांघ की चर्बी कम करने के लिए आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
बर्पी एक्सरसाइज
बर्पी एक्सरसाइज जांघों से अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज में से एक है। यह आपकी मांसपेशियों की सहनशीलत बढाने क साथ शरीर को मजबूत बनाने व एनर्जी देने के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। यह आपके कार्डियोवस्कुलर डिजीज से भी बचाव करती है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी को बढ़ने से भी रोकती है। बर्पी एक्सरसाइज आपकी टांगों, बाहों और छाती की मांसपेशियों के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। बर्पा एक्सरसाइज करने के लिए आप स्क्वाट पोजिशन की तरह दोनों हाथों को जमीन पर रखें। इसके बाद एक टांग को ऊपर उठाकर पुश—अप की पोजिशन में आएं। इसी तरह दूसरी टांग को ऊपर उठाकर इस प्रकिया को दोबारा दोहराएं।
टॉप स्टोरीज़
कर्टसी लंज
यह एक्सरसाइज जांघ व हिप्स को स्थिर कर शेप देने के लिए मददगार है। इसे करने के लिए आपको हिप और कंधों को सीधा रखते हुए दांए पैर पर खड़े हों और हाथ की हथेलियों को मिलाकर छाती के सीध पर रखें। अब अपने बांए पैर को पीछे लें जाएं और फर्श पर रखें व दांए घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ें। ऐसा करने के बाद उस पोजिशन में थोड़ी देर रूकें और अब अपने बांए पैर की एड़ियों के बल सीधा खड़े हों। इसके बाद पैर को बदलें और दूसरे पैर से करें। इस अभ्यास को आप 20—25 बार कर सकते हैं।
फ्रॉग जम्प
फ्राग जम्प, जैसा कि नाम से ही प्रतीत होता है मेढ़क कूद। यह एक प्रभावी एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है, आप इस एक्सरसाइज को घर पर आसानी से कर सकते हैं। फ्राग जम्प से कैलोरी बर्न होती है और यह आपकी जांघ से अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मददगार है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप सीधे खड़े रहें और अपने कंधों और कमर को सीधा रखकर अपने घुटनों को हल्का मोड़े। आपके हाथ छाती की सीध पर होने चाहिए। इस स्थिति में कम से कम 5 या 10 सेकेंड के लिए रूकें। इसके बाद आप मेंडक के समान आगे की तरफ कूदें। इस एक्सरसाइज के रोजाना अभ्यास से यह आपके जांघ व हिप्स की अतिरिक्त चर्बी को कम होगी।
इसे भी पढें: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर वजन घटाने में मददगार है प्राण मु्द्रा
ग्लूटस किकबैक
ग्लूटस किकबैक एक्सरसाइज करने के लिए इसमें आपको हाथों और घुटनों के बल पर जमीन पर टिकना पड़ेगा। यानि आपको कुत्ते की पोजिशन मे आना होगा। जमीन पर इस पोजिशन में रहने के बाद अपनी दोनों टांगों को एक—एक करके पीछे की तरफ उठाएं। जब आप एक टांग को पीछे की तरफ ऊपर उठाएंगे तो दूसरे घुटने को 90 डिग्री पर रखें। ध्यान रखें आपकी टांग यरध होनी चाहिए। इस प्रक्रिया को लगभग 15—20 मिनट तक बार—बार दोहराएं।
इसे भी पढें: क्या आपको तनाव और मानसिक चिंता है? ये 5 आसान एक्सरसाइज करें, पाएं तुरंत आराम
सूमो गॉब्लेट स्क्वाट
सूमो गॉब्लेट स्क्वाट पैर की मांसपेशियों को मजबूत करने और अच्छी शेप देने में फायदेमंद है। इसे करने के लिए आपको 45 डिग्री के कोण पर अपने पैरों को फैलाना होगा। अब हाथों में डम्बल रखें और गर्दन को सीधी रखते हुए घुटनों को स्क्वाट में झुकाएं। जब आप नीचे बैंठें, कोशिश करें अपना वजन आप अपनी एड़ियों पर रखें। आपकी स्थिति कुर्सी में बैठने के समान होनी चाहिए।
Read More Article On Diet and Fitness