थायराइड की दवा मिस होने पर शरीर पर क्या असर हो सकता है? जानें डॉक्टर से

यदि आप भी बार-बार थायराइड की दवा लेना भूल जाते हैं, तो डॉक्टर से जानें कि ऐसा करने से शरीर पर क्या असर हो सकते हैं?  
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड की दवा मिस होने पर शरीर पर क्या असर हो सकता है? जानें डॉक्टर से

थायराइड लाइफस्टाइल से जुड़ा रोग है। आज के समय में यह एक आम समस्या बनता जा रहा है। जब थायराइड ग्रंथि का कार्य प्रभावित होता है, तो इससे आपको थायराइड की समस्या हो सकती है। थायराइड ग्रंथि का ओवर एक्टिव या स्लो होना ही थायराइड रोग का कारण होता है। दरअसल, इस रोग के यही दो प्रकार होते हैं। इन दोनों ही स्थितियों को हाइपोथायरोडिज्म और हाइपरथायरोडिज्म के नाम से जाना जाता है। अगर इस समस्या का समय रहते इलाज न किया जाए तो व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ सकता है या कम हो सकता है। इससे अन्य रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आप दवाएं ले सकते हैं। लेकिन, कई बार कुछ लोग एक या दो डोज मिस कर जाते हैं। आज इस लेख में गर्ग फैमिली क्लीनिक की जनरल फिजीशियन डॉक्टर उषा गर्ग से जानते हैं कि थायराइड की दवा मिस होने पर शरीर पर क्या असर पड़ता है। 

थायराइड की दवा मिस होने पर शरीर पर क्या असर हो सकता है? - Effect On Body After Missing Thyroid Medicines In Hindi

थायराइड ग्रंथि का कार्य जब प्रभावित होता है तो इससे शरीर में कई तरह के रोग हो सकते हैं। ऐसे में दवाओं से थायराइड हार्मोन के संतुलन को सही स्तर पर बनाने का प्रयास किया जाता है। दरअसल, थायराइड हार्मोन दो प्रकार के होते हैं। इसमें ट्राईआयोडोथायरोनिन (टी 3) और थायरोक्सिन (टी4) को शामिल किया जाता है। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। जिससे शरीर के अंगों एनर्जी प्रदान की जाती है। 

थायराइड की दवाएं अंगों के संचालन के लिए आवश्यक होती हैं। दरअसल, शरीर को लगातार थायराइड हार्मोन की आवश्यकता होती है। जब आप थायराइड की दवा लेना भूल जाते हैं तो इससे हार्मोन का स्तर कम हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार थायराइड की दवाओं का प्रभाव कुछ दिनों तक रहता है। अगर, आप थायराइड की दवा रेगुलर ले रहे हैं, तो ऐसे में एक दिन की डोज मिस होने पर आपके शरीर में ज्यादा प्रभाव नहीं होते हैं। लेकिन, वहीं आप डॉक्टर के बताए जाने के बाद भी एक से ज्यादा दिनों तक इसकी डोज मिस करते हैं तो इससे आपको कई अन्य तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

thyroid medicine Skipped

थायराइड से बचने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं? - How To Prevent Thyroid In Hindi 

लाइफस्टाइल में बदलाव कर आप थायराइड ग्रंथि के प्रभावों को कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं इससे बचने के उपाय। 

  • शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। 
  • रोजाना एक्सरसाइज, योग, जिम, साइकिलिंग या स्वीमिंग कर सकते हैं। 
  • डाइट में संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें। 
  • मसालेदार और जंंक फूड से दूरी बनाएं। 
  • शराब व धूम्रपान न करें। 
  • पर्याप्त नींद लें। इससे शरीर के हार्मोन का लेवल सही स्तर में बने रहने में मदद मिलती है। 
  • स्ट्रेस व चिंता न करें। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं। 

इसे भी पढ़ें : थायराइड की बीमारी क्यों और कैसे होती है? डॉक्टर से समझें कारण और बचाव के उपाय

थायराइड रोग होने पर यदि आपको ज्यादा समस्या हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से मिलकर इसका इलाज शुरू करें। साथ ही, डॉक्टर के द्वारा बताए उपायों को नियमित रूप से अपनाएं।

Read Next

Eye Care Tips: ड्राइविंग के दौरान आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आई ग्लासेज का चुनाव कैसे करें? जानें टिप्स

Disclaimer