सर्दियों में जरूर खाने चाहिए अमरूद क्योंकि सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे, लेकिन एक्सपर्ट से जानें 4 नुकसान भी

सर्दियों में अमरूद का सेवन हमारे लिए लाभकारी हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं अमरूद खाने के फायदे और नुकसान
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में जरूर खाने चाहिए अमरूद क्योंकि सेहत को मिलते हैं ये 8 फायदे, लेकिन एक्सपर्ट से जानें 4 नुकसान भी

अमरूद का सेवन भारत के सभी राज्यों में किया जाता है। अमरूद हमारे सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसका स्वाद हल्का सा खट्टा और मीठा होता है। इसलिए कई लोगों को अमरूद काफी पसंद होता है। यह कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। अलग-अलग बीमारियों को दूर करने के लिए आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं। डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी कहती हैं कि अमरूद में कैल्शियम भरपूर रूप से होता है। इसमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन सी भरपूर रूप से होता है। मौसमी फल हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। अमरूद सर्दियों में काफी ज्यादा मिलता है। ऐसे में यह सर्दियों में आपके लिए काफी लाभकारी होता है। बशर्ते शाम के समय इसका सेवन ना करें। मिड स्नैंक्स के तौर पर अमरूद का सेवन हमारे लिए अच्छा होता है। आइए विस्तार से जानते हैं अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और इनके फायदों के बारे में-

अमरूद में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients in guava)

  • कैलोरी
  • विटामिन बी
  • मैग्नीशियम
  • कार्बोहाइड्रेट
  • शकरा 
  • सोडियम
  • पोटेशियम
  • प्रोटीन
  • फाइबर
  • फैट
  • आयरन
अमरूद ही नहीं, बल्कि इसकी पत्तियों का भी आप हर्बल चाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। अमरूद से तैयार हर्बल टी मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। इसके साथ ही इससे मुंह के छाले ठीक होते हैं। अमरूद में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। यह दिल से संबंधित परेशानियों के लिए भी अच्छा होता है। आइए जानते हैं अमरूद खाने के फायदों के बारे में- 
 

अमरूद खाने से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए अमरूद

अमरूद विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मददगार साबित होते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो अमरूद में संतरे की तुलना में 4 गुना अधिक विटामिन सी होता है। कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि विटामिन सी रोग पैदा करने वाले रोगाणुओं से लड़ने में हमारी मदद करते हैं। यानि अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगा। यह सामान्य मौसमी बीमारियों को दूर करने में सहायक होगा।

इसे भी पढ़ें - मकर संक्रांति, लोहड़ी, बिहू जैसे त्योहारों पर खाए जाने वाले स्पेशल फूड्स के फायदे बता रही हैं स्वाती बाथवाल

कैंसर का खतरा कम करे अमरूद

अमरूद में विटामिन सी के साथ-साथ लाइकोपीन, क्वेरसेटिन (quercetin) और अन्य पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में हमारी मदद करते हैं। इन तत्वों की मदद से शरीर में उत्पन्न होने वाले मुक्त कण बेअसर होते हैं, जिससे कैंसरी की कोशिकाओं का विकास नहीं होता है। इससे कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि रोकी जा सकती है। इसके साथ ही अमरूद में फाइबर भी काफी होता है, जो कोलन कैंसर से हमारा बचाव कर सकता है।

दिल को रखें स्वस्थ

अमरूद के सेवन से हमारे शरीर में पोटेशियम और सोडियम की मात्रा संतुलित होती है। जो हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए अच्छा होता है। इससे उनका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। अमरूद के सेवन से ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर कम होता है। अमरूद दिल के रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अमरूद एक ऐसा फल है, जो हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) का स्तर सुधारता है। इसके साथ ही इसमें अन्य फलों की तुलना में फाइबर अधिक होता है, जो दिल और दिमाग के लिए बेहतर होता है।

डायबिटीज की परेशानी होगी दूर 

आधुनिक समय में लोगों में डायबिटीज की परेशानी काफी ज्यादा देखी जा रही है। आज के दौर में यह बहुत ही आम परेशानी हो चुकी है। डायबिटीज के रोगियों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों को अपने शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को कंट्रोल करना जरूरी होता है। अगर आप डायबिटीज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अमरूद का छिलका आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, अमरूद के छिलके में फाइबर समद्ध रूप से होता है। इसके साथ ही अमरूद के सेवन से ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो मधुमेह में होने वाली परेशानियों को रोकता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स हमारे शरीर में शर्करा की वृद्धि को रोकता है। 

इसे भी पढ़ें - खील खाने से सेहत को होते हैं कई फायदे, जानिए खील से बनी 2 इंस्टेंट स्वादिष्ट रेसिपी 

कब्ज की परेशानी होगी दूर

अमरूद में अन्य फलों की तुलना में फाइबर की अधिकता होती है। फाइबर डायबिटीज की परेशानी के साथ-साथ कब्ज की परेशानी को दूर करने में सहायक होता है। फाइबर की अधिकता आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाती है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। अगर आप नियमित रूप से 1 सामान्य आकार का अमरूद खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को 12% फाइबर मिलता है। जो पाचन के स्वास्थ्य को बेहतर करता है। अमरूद का बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसको चबाचबा कर खाने से पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है।

दस्त का करे इलाज

अमरूद में रोगाणुरोधी और एंटीस्पास्मोडिक (antispasmodic) गुण होते हैं, जो दस्त की परेशानी को दूर करने में मददगार होते हैं। दस्त की परेशानी होने पर अमरूद की पत्तियों का अर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - दही जमाने से पहले दूध में डालें थोड़ी किशमिश तो बढ़ जाएंगे पोषक तत्व, रुजुता दिवेकर से जानें इसे खाने के 8 लाभ

मुहांसों से छुटकारा दिलाए अमरूद

अगर आप मुंहासों से परेशान हैं, तो अमरूद की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। अमरूद की पत्तियों को चेहरे पर लगाने के लिए कुछ अमरूद के पत्तियां लें। इसे अच्छे से मैश करके चिकना पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। अब इस पेस्ट को मुंहासे पर करीब 15-20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद हल्के गर्म पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे मुंहासे की परेशानी प्राकृतिक रूप से दूर होगी। 

स्किन एलर्जी होगी दूर

स्किन एलर्जी को दूर करने में अमरूद मददगार हो सकता है। खासतौर पर अमरूद के पत्तों से स्किन की एलर्जी और खुजली को दूर किया जा सकता है। अमरूद के पत्तों में एंटी-एलर्जी गुण होते हैं, जो आपके लिए लाभकारी होते हैं। 

इसे भी पढ़ें - इन 6 लोगों को संतरे से रहना चाहिए दूर, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

अमरूद के नुकसान (Side Effects of Guava)

आइए जानते हैं अमरूद खाने से सेहत को होने वाले ये 4 नुकसान-

  • अमरूद के सेवन से सेहत को कई लाभ होते हैं। ऐसे में अगर इसके नुकसान की बात की जाए, तो यह ना के बराबर है। हालांकि, गर्भावस्था और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अमरूद का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। 
  • अगर आप जरूरत से ज्यादा अमरूद खाते हैं, तो आपको पेट फूलने और गैस जैसी परेशानी हो सकती है। 
  • जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उन्हें अमरूद का सेवन कम करना चाहिए। क्योंकि इससे उनके पाचन तंत्र पर असर पड़ता है।
  • फाइबर की अधिकता के कारण अगर आप अमरूद ज्यादा खाते हैं, तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है। 

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi 

Read Next

सुबह ब्रेकफास्ट में चॉकलेट खाने से सेहत को मिलेंगे कई लाभ, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और खाने का तरीका

Disclaimer