
21 जून को विश्व योगा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य है लोगों को योगा के प्रति जागरूक करना। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 2022 की थीम कोविड महामारी में योग के लाभ पर केंद्रित है। बीते कई महीनों से हम सब कोविड की गिरफ्त में हैं ऐसे में ये देखा गया है कोविड का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है जिनकी इम्यूनिटी वीक होती है जैसे बूढ़े, बच्चे या गर्भवती महिलाएं या जो पहले से बीमार है। बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है जिससे बचने के लिए हम आपको 5 आसान योग पोज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बच्चों से लेकर वयस्कों तक कोई भी आसानी से कर सकता है। इस लेख में हम योगा को चेयर पर करने का तरीका जानेंगे।
1. वीरभद्रासन चेयर पोज (Virabhadrasana Chair Pose)
- आप चेयर पर बैठकर योगा करना चाहते हैं तो आप वीरभद्रासन चेयर पोज कर सकते हैं।
- इस पोज को करने के लिए आप दाईं जांघ को कुर्सी पर टिकाएं और बाएं पैर को खींचकर पीछे की तरफ लेकर जाएं।
- बाएं पैर के तलवे को कुर्सी के बराबर रखकर फर्श पर टिकाना है।
- फिर बाएं पैर को आप सीधा रखें और मजबूत से टिकाएं।
- सीने का झुकाव आप आगे की तरफ रखें।
- दोनों हाथों की सांस खींंचकर ऊपर की तरफ उठाते हुए मिलाएं।
- आपको कुछ सेकेंड के लिए इस मुद्रा में रहकर होल्ड करना है फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
इसे भी पढ़ें- क्या शाम को योग करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सावधानियां
2. मार्जरी-बितिलासन चेयर पोज (Marjariasana Bitilasana Chair Pose)
- कुर्सी पर बैठ जाएं और रीढ़ को सीधा रखें।
- हथेली को घुटने और जांघ पर रखें।
- लंबी सांस खींचें और सीने को बाहर की ओर फुलाएं।
- रीढ़ की हड्डी को मोड़ते हुए कंधों को पीछे की ओर लेकर जाना है।
- धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, रीढ़ की हड्डी को पीठ की तरफ ले जाएं और गोल करें।
- ठोड़ी को आप गले में लगाएं और कंधे और सिर को आगे की ओर झुकाएं।
- इस आसन को करते समय आपको लंबी सांस लेनी है और छोड़ते हुए इसे कम से कम 5 बार करना है।
3. गरुड़ासन चेयर पोज (Garudasana Chair Pose)
- आप गरुड़ासन को भी चेयर पर बैठकर कर सकते हैं।
- आपको इस पोज को करने के लिए दाईं जांघ केा बाईं के ऊपर क्रॉस करके रखना है।
- बाएं हाथ की कोहनी से दाएं पर लपेटकर हथेलियों को छूने की कोशिश करें।
- दोनों कोहनियों को उठाएं और कंधों को कानों से दूर करने की कोशिश करें।
- इस योगा पोज को आपको 3 से 5 बार सांस लेने तक बनाकर रखना है।
- इसी अभ्यास को दूसरे हाथ के साथ भी करने की कोशिश करें।
4. अर्ध मत्स्येन्द्रासन चेयर पोज (Ardha Matsyendrasana Chair Pose)
- आप अर्ध मत्स्येन्द्रासन पोज भी चेयर पर बैठे-बैठे कर सकते हैं।
- आपको कुर्सी के साइड पर बैठना है और कुर्सी को अपने बाएं हाथ की तरफ रखना है।
- कुर्सी की पीठ को पकड़ें और फिर अपने धड़ को बाईं ओर लेकर जाएं।
- रीढ़ की हड्डी को सांस लेते हुए लंबाई में खींचने की कोशिश करें।
- सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को मोड़ने की कोशिश करें।
- पांच बार सांस लेने और छोड़ने का प्रयास करें फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।
- फिर आपको दूसरे हाथ से इस प्रक्रिया को दोहराना है।
इसे भी पढ़ें- कागासन के अभ्यास से शरीर रहता है चुस्त और दूर रहती हैं पेट की बीमारियां, जानें करने का तरीका
5. एकपद राजकपोतासन चेयर पोज (Eka Pada Rajakapotasana Chair Pose)
- आप एकपद राजकपोतासन चेयर पोज को भी चेयर पर बैठकर कर सकते हैं।
- दाएं पैर की एड़ील को बाएं पैर की जांघ पर रखें।
- घुटने को जितना हो सके एड़ी की सीध में रखें।
- सांस को सामान्य गति से लेते और छोड़ते रहें।
- 3 से 5 बार सांस लेने तकक आपको इस आसान का प्रयास करना है।
- आपको इस आसन को बाएं पैर की एड़ी से भी दोहराना है।
तो देखा आपने इन पोज को करना कितना आसान है, आप कहीं भी और कभी भी इन पोज को आसानी से कर सकते हैं।