Expert

क्या गुड़ और चना खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Gur Chana: गुड़ और चने का सेवन सर्द‍ियों में करने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है। लेक‍िन इसे खाने से वजन बढ़ने लगता है? एक्‍सपर्ट से जानते हैं पूरा सच। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गुड़ और चना खाने से वजन बढ़ता है? जानें एक्‍सपर्ट की राय


Is Gur Chana Healthy: सर्द‍ियों में घरों में गुड़ चना खाया जाता है। पुराने जमाने में लोग बड़े चाव से भुने चने और गुड़ को मि‍लाकर खाया करते थे। कुछ घरों में ये चलन आज भी है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके मन में हमेशा ये सवाल होता है क‍ि क्‍या गुड़ चने का सेवन करके वो वजन घटा सकते हैं। चने में कैलोरीज कम होती हैं और गुड़ को चीनी का व‍िकल्‍प माना जाता है। ऐसे में क्‍या इसका सेवन करने से वजन नहीं बढ़ेगा? इस सवाल का जवाब हम आगे लेख के माध्‍यम से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीश‍ियन Sanah Gill से बात की। 

gur chana benefits

क्‍या गुड़ और चना खाने से वजन बढ़ता है?

हां गुड़ और चने का सेवन रोजाना करेंगे, तो वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। जोग लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्‍हें रोजाना गुड़ और चने का सेवन नहीं करना चाह‍िए। भुने हुए चले में कैलोरीज की मात्रा उबले चने के मुकाबले ज्‍यादा होती है। इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है। भुने चने खाने से वजन बढ़ता है, वेट लॉस के ल‍िए चने का सेवन करना चाहते हैं, तो चने भ‍िगोकर खाएं। ज‍िन लोगों को वजन बढ़ाना है, वो भुने चने के साथ गुड़ का सेवन करें। भुने चने में थायामिन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए भी चना फायदेमंद होता है। चने में ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है। इसका सेवन करने से डायब‍िटीज को कंट्रोल रखने में मदद म‍िलती है और बीपी भी कंट्रोल में रहता है। चने में आयरन की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसका सेवन करने से खून की मात्रा बढ़ती है। वजन बढ़ाने के ल‍िए लोग भुने चने के साथ गुड़ का सेवन करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोज करें गुड़ का सेवन, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे

गुड़ और चीनी दोनों से ही बढ़ता है वजन

वहीं बात करें गुड़ की, तो इसमें आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन रोजाना करने से वजन बढ़ता है। इसमें शर्करा और कार्बोहाइड्रेट्स की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। गुड़ और चीनी दोनों गन्ने के रस से बनते हैं, लेकिन गुड़ को चीनी से बेहतर माना जाता है। हालांक‍ि इसका ये मतलब नहीं है क‍ि गुड़ हेल्‍दी है। गुड़ का सेवन करने से मांसपेश‍ियों के न‍िर्माण में मदद म‍िलती है। इसका सेवन करने से वजन बढ़ता है। 

मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाता है गुड़ और चना 

गुड़ और चना का सेवन करने से मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। इसमें प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। गुड़ में पोटैश‍ियम मौजूद होता है। वहीं ज‍ि‍न लोगों को पाचन तंत्र से जुड़ी श‍िकायत होती है उन्‍हें वजन घटाने या बढ़ाने में परेशानी होतीे है। गुड़ और चना खाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। मेटाबॉल‍िज्‍म को बेहतर बनाने के ल‍िए गुड़ और चना फायदेमंद होता है इसल‍िए वजन बढ़ाने में मदद म‍िलती है।

हार्ट के मरीज खा सकते हैं गुड़ और चना?   

हड्ड‍ियों को मजबूत करने के ल‍िए भी गुड़ और चना फायदेमंद होता है क्‍योंक‍ि इसमें कैल्श‍ियम की भरपूर मात्रा होती है। बीपी और हार्ट के मरीज भी सीम‍ित मात्रा में गुड़ और चने का सेवन कर सकते हैं। गुड़ और चने में पोटैश‍ियम पाया जाता है। इसका सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। 

क्‍या गुड़ और चना खाने से वजन बढ़ता है? गुड़ और चने का सेवन करने से वजन बढ़ता है। चीनी के मुकाबले गुड़ हेल्‍दी होता है लेक‍िन रोजाना इसका सेवन करने से वजन बढ़ने लगेगा।    

Read Next

सर्दियों में जरूर खाना चाहिए बथुआ का साग, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer