आज के समय में जहां कई लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने कम वजन को लेकर परेशान भी रहते हैं। ऐसे लोगों का कई बार मजाक भी बन जाता है और शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है। आपका वजन न बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। दरअसल गलत डाइट, असमय खाना और पोषण की कमी के कारण भी आपका वजन कम हो सकता है। इसके लिए आप कई तरह के बॉडी टेस्ट और एक्सपर्ट का सहारा ले सकते हैं। इन सब चीजों के अलावा आप सही खानपान और पोषक तत्वों की मदद से भी अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में भीगे हुए चने को शामिल कर सकते हैं। दरअसल भीगे हुए चने के सेवन से आपका वजन आसानी से बढ़ सकता है। ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। भीगे चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन के, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। जो आपको एनर्जी देने के साथ वजन भी बढ़ाता है। भीगे हुए चने का सेवन आप खाली पेट में भी कर सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। आइए जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए आप चने का सेवन कैसे कर सकते हैं।
क्या भीगे चने खाने से वजन बढ़ता है?
जो लोग वजन बढ़ना चाहते हैं, वे अपनी डाइट में भीगे चने शामिल कर सकते हैं। चने के सेवन से आपका वजन जल्दी बढ़ सकता है। इससे आपकी मसल्स स्ट्रांग होती है और शरीर मजबूत बनता है। यह अंदर से आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही इससे डाइजेशन की समस्या भी दूर होती है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसे आप सुबह खाली पेट या नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। कई लोग रोस्टेड चना शाम के समय में खाना पसंद करते हैं। इससे यूरिन संबंधी समस्याएं भी दूर हो सकती है।
भीगे चने खाने के फायदे
1. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए भी भीगा हुआ चना खा सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। इससे आपको काफी फायदा हो सकता है।
2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
वजन बढ़ाने के लिए पाचन तंत्र का सही रहना बेहद जरूरी है। दरअसल भीगे हुए चने में फाइबर पाया जाता है। जो भोजन को पचाने में मदद करता है। भीगे हुए चने खाने आफ सुबह के समय खाली पेट में खा सकते हैं। इससे आप तरोताजा भी अनुभव करते हैं।
3. आंखों के लिए लाभकारी
चना आंखों के लिए काफी लाभकारी होता है। भीगे हुए चने में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की कोशिकाओं को किसी भी प्रकार के नुकसान से बचा सकता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और देखने की क्षमता का भी विकास होता है।
इसे भी पढे़ं- रोज काले चने खाना फायदेमंद है या इसके कुछ नुकसान भी हैं? डायटीशियन से जानें जरूरी बातें और 3 टेस्टी रेसिपीज
4. बालों के लिए उपयोगी
कई लोगों को लंबे और घने बाल अच्छे लगते हैं। ऐसे में अगर आप सुंदर और घने बाल चाहते हैं, तो आपको भीगे हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए। दरअसल भीगे हुए चने में विटामिन-ए, बी, और विटामिन-ई पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं। यह बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।
(All Image Credit- Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version