Sun Sep 27, 2026 | 12:34 PM IST

Expert

क्या लस्सी पीने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

kya lassi peene se vajan badhta hai: बहुत से लोगों लस्सी का इस डर से सेवन नहीं करते हैं, कि इसे पीने से उनका वजन बढ़ जाएगा।
क्या लस्सी पीने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की रायक्या लस्सी पीने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

kya lassi peene se vajan badhta hai: गर्मियों में ठंडी-ठंडी लस्सी पीना भला किसे पसंद नहीं है। यह हममें से ज्यादातर लोगों के पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है। बहुत से लोग मीठी लस्सी पीना पसंद करते हैं, तो कुछ इसमें नमक मिलाकर पीते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत लाभकारी भी होती है। लेकिन जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, वे अक्सर लस्सी का मजा लेने से बचते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि लस्सी पीने से उनका वजन वजन बढ़ सकता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? क्या लस्सी पीने से वजन बढ़ सकता है? आइए फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से इसके  बारे में विस्तार से जानते हैं...

kya lassi peene se vajan badhta haikya lassi peene se vajan badhta hai

क्या लस्सी पीने से वजन बढ़ता है- kya lassi peene se vajan badhta hai

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, कोई भी चीज खाने से आपका वजन तब तक नहीं बढ़ सकता है, जब तक कि आप उसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करते हैं। साथ ही, अगर आप अपनी दैनिक कुल कैलोरी की खपत से अधिक कैलोरी का सेवन नहीं करते हैं, तो आपका वजन नहीं बढ़ सकता है। अगर मीठी लस्सी के एक गिलास (लगभग 200ml) की बात करें, तो इसमें 150 कैलोरी होती है। अगर आप दिनभर में 2-3 गिलास लस्सी पीते हैं और अपनी दैनिक कैलोरी को मैनेज करते हैं, तो आप बिना किसी संकोच के लस्सी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको यह भी समझना चाहिए, कोई भी चीज खाने से सिर्फ 1-2 दिन में आपका वजन नहीं बढ़ सकता है। लेकिन अगर अधिक मात्रा में चीनी वाली लस्सी का नियमित सेवन करते हैं, तो इससे आपका वजन जरूर बढ़ सकता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि सीमित मात्रा में ही लस्सी का सेवन करें। इससे सेहत को कई लाभ भी मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए इसबगोल का सेवन कैसे करें? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें तरीका

लस्सी पीने के फायदे- Lassi Benefits In Hindi

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लस्सी दही को पतला करके बनाई जाती है। इसमें दही में मौजूद लगभग सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम और फैट्स के साथ-साथ कई विटामिन से भी भरपूर होती है। इसके अलावा, लस्सी एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है और आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाती है। गर्मियों में लस्सी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं जैसे,

  • यह शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करती है
  • पेट संबंधी समस्याओं को दूर रखती है
  • पाचन को दुरुस्त रखती है
  • शरीर को हाइड्रेट रखती है

इसे भी पढ़ें: बॉडी बिल्डिंग के शुरुआती एक महीने फॉलो करें ये एक्सरसाइज रूटीन, बढ़ेगी फ्लेक्सिबिलिटी

  • हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है 
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखती है
  • त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है।
  • इससे वजन बढ़ाने और घटाने, दोनों में मदद मिल सकती है।

All Image Source: freepik

Read Next

→ गर्मी में प‍िएं कच्‍चे आम का शरबत, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे और रेस‍िपी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 24, 2023 11:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content