रोजाना दूध पीने से हम सेहतमंद रह सकते हैं। डॉक्टर भी हमेशा दूध जरूर पीने की सलाह देते हैं। दूध में मौजूद पोषक तत्व हमें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चा दूध बहुत ही कम लोग पीते हैं, कई लोगों को इसका स्वाद में ज्यादा अच्छा नहीं लगता है। इसलिए लोग दूध को हमेशा उबालकर पीते हैं। कई लोग दूध को कई बार उबालते हैं और लंबे समय तक भी उबालते हैं, लेकिन ऐसा करना भी सही नहीं है। क्योंकि लंबे समय तक दूध को उबालने से इसके पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। इसे लंबे समय तक उबालने से इसमें मौजूद विटामिन, फैट, प्रोटीन और कार्ब्स में बदलाव आ जाते हैं। इसलिए आपको दूध उबालने का सही तरीका पता होना जरूर है। अब आपके मन में यह सवाल आएगा कि क्या दूध को उबालना चाहिए या नहीं? बैटरएवरीडे (Bettereveryday) की न्यूट्रीशनिस्ट सौम्य गुप्ता बताती हैं कि वैसे तो पैक्ड दूध को उबालने के जरूरत नहीं होती है। आप इसे बिना उबाले भी पी सकते हैं। लेकिन फिर भी आप इसे उबालते हैं तो इसे सिर्फ एक बार ही उबालें। इसे बार-बार उबालने से बचें, ज्यादा दूध उबालने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसलिए आपको इसका सही तरीका जानना बहुत जरूरी है।
दूध उबालने का सही तरीका (Right Way to Boil Milk)
दूध को हमेशा मीडियम फ्लेम पर ही उबालना चाहिए। जब तक दूध में उबाल न आ जाए इसे चलाते रहना चाहिए। इससे दूध के पोषक तत्व में बदलाव नहीं आता है। दूध को कभी भी हाई फ्लेम पर नहीं उबालना चाहिए। इससे इसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू कम हो जाती है। दूध को हमेशा 130 डिग्री से 150 डिग्री तापमान से कम पर ही उबालना चाहिए।
टॉप स्टोरीज़
दूध में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients Value of Milk)
- - फैट (Fat)
- - प्रोटीन (Protein)
- - कार्ब्स (Carbs)
- - कैल्शियम (Calcium)
- - राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2)
- - विटामनि ए, डी, के और ई (Vitamin A, D, K and E)
- - फॉस्फोरस (Phosphorus)
- - मैग्नीशियम (Magnesium)
- - वसा और ऊर्जा (Fat and Energy)
इसके अलावा भी दूध में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह मिनरल्स (Minerals), नियासिन (Niacin) और पोटैशियम (Potassium) का अच्छा सोर्स है।
दूध पीने के फायदे ( Health Benefits of Drinking Milk)
अगर दूध को सही तरीके से उबाला और पीया जाए तो इससे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। दूध प्रोटीन (Protein), कार्ब्स (Carbs) और फैट (Fat) से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें कई तरह के विटामिंस (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) भी पाए जाते हैं। इसलिए आपको इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए और इसके पोषक तत्वों का भरपूर लाभ लेना चाहिए। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं, यह हमें ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है।
कैल्शियम की पूर्ति करे (Replenish Calcium)
दांतों और हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होना बहुत जरूरी है। रोजाना सुबह और रात को दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूर्ति होती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसके साथ ही दूध विटामिन डी की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है। बच्चे, बढ़े और जवान सभी को दूध जरूर पीना चाहिए।
कब्ज की समस्या में दिलाए राहत (Relief in Constipation Problem)
दूध पेट से जुड़ी बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आपको दूध का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। आजकल कब्ज की समस्या बेहद आम हो गई है, ऐसे में दूध का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट के रोगों का दूर करता है। दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता (Boost your Immunity) को भी बढ़ाता है।
एनर्जेटिक बनाए (Make Energetic)
सुबह-सुबह एक गिलास दूध पीने से आप पूरे दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। आपको भी रोज सुबह दूध जरूर पीना चाहिए। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए उन्हें दूध जरूर पिलाना चाहिए। अगर आप ऑफिस या काम कके थक के घर आते हैं तो एक गिलास दूध पी सकते हैं। इससे आपकी पूरे दन की थकान भी उतर जाएगी।
तनाव कम करे दूध (Reduce Stress Milk)
आजकल स्ट्रेस और तनाव हर इंसान में देखने को मिलता है। सभी किसी न किसी टेंशन में हैं, लेकिन दूध पीने से इन सभी समस्याओं को कम किया जा सकता है। स्ट्रेस, तनाव और थकान दूर करने के लिए दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। रोजाना हल्का गर्म दूध पीने से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - गाय के दूध का बेहतरीन विकल्प है हेम्प मिल्क, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका और फायदे-नुकसान
आरामदायक नींद में फायदेमंद (Beneficial in Restful Sleep)
रात को दूध पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पाचनतंत्र भी अच्छे से काम करता है। इसके अलावा रात को रोजाना दूध पीने से नींद भी अच्छी आती है। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, आपकी रात में नींद टूटती है तो आप रोजाना रात को सोने से पहले दूध पी लें। इससे आपको आरामदायक नींद आएगी और आपकी नींद टूटेगी भी नहीं।
नियमित रूप से दूध पीने से आप भी सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपको दूध सही तरीके ही उबालना चाहिए। नहीं तो आपको इसके पूरे पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे।