कौन सा विटामिन आपके शरीर में क्या फंक्शन करता है? क्या विटामिन्स और मिनरल्स आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं?

आपके शरीर को ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरत होती है। जानें ये विटामिन्स आपके शरीर में क्या करते हैं और इनके नुकसान क्या हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
कौन सा विटामिन आपके शरीर में क्या फंक्शन करता है? क्या विटामिन्स और मिनरल्स आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं?

आप बचपन से ही विटामिन्स और मिनरल्स का नाम सुनते आ रहे हैं। हम यही समझते हैं कि विटामिन्स और मिनरल्स हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं और हमें हेल्दी रखते हैं। लेकिन क्या ऐसा भी हो सकता है कि ये विटामिन्स और मिनरल्स आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने लगें? इसे समझने के लिए आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि विटामिन्स और मिनरल्स के फंक्शन क्या हैं और ये शरीर में किस तरह काम करते हैं। तो आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

vitamins and minerals

क्या करते हैं विटामिन्स और मिनरल्स?

विटामिन्स में कैलोरीज नहीं होती हैं और न ही ये आपके शरीर में एनर्जी पैदा करते हैं। इन विटामिन्स का काम होता है आपको भोजन के साथ आने वाले पोषक तत्वों जैसे- कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट आदि को तोड़ना, ताकि ये तत्व एनर्जी पैदा कर सकें। इसलिए शरीर के लिए विटामिन्स जरूरी होते हैं, ताकि आपका शरीर आपके द्वारा खाए गए पोषक तत्वों का ठीक से इस्तेमाल कर पाए। लेकिन अगर आप विटामिन्स का गलत तरीके से सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में किसी काम के नहीं रह जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से बचाव में आपका खानपान है सबसे बेहतर हथियार, ये विटामिन्स और मिनरल्स हैं रोग से लड़ने में जरूरी

तय मात्रा से ज्यादा विटामिन का सेवन है नुकसानदायक

आपके शरीर को किस मात्रा में किस विटामिन की जरूरत है, इसकी एक तय सीमा होती है। आमतौर पर ये सीमा हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है क्योंकि लोगों का शरीर, खानपान, मेटाबॉलिज्म, लाइफस्टाइल अलग हो सकता है। लेकिन एक लिमिट से ज्यादा विटामिन्स का सेवन करने से आपके शरीर को नुकसान पहुंचने लगता है। इसलिए आपको इन्हें हमेशा सोच-समझकर ही खाना चाहिए। सामान्यतः आपके शरीर के लिए जरूरी सभी विटामिन्स और मिनरल्स आपको हेल्दी बैलेंस डाइट से मिल जाते हैं। इसलिए आपको इसके लिए अलग से सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर किसी को सप्लीमेंट की जरूरत है भी, तो इसका निर्णय सिर्फ क्वालीफाइड डॉक्टर ही कर सकता है। इसलिए बिना डॉक्टर के निर्देश के किसी भी तरह की विटामिन्स या मिनरल्स की गोली नहीं खाना चाहिए।

विटामिन्स शरीर में क्या करते हैं?

अलग-अलग विटामिन्स और मिनरल्स के अलग-अलग फंक्शन्स होते हैं।

  • विटामिन A बॉडी टिशूज, हड्डियां और स्किन बनाने में तथा आंखों की रोशनी बरकरार रखने में मदद करता है। इसके अलावा नर्वस सिस्टम के फंक्शन के लिए भी विटामिन ए जरूरी है।
  • विटामिन B आपके शरीर में फैट्स, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स का अवशोषण बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म कंट्रोल करने और रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन और नर्वस सिस्टम के फंक्शन्स में मदद करते हैं।
  • विटामिन C सप्लीमेंट्स आपके शरीर में टिशूज, सेल्स, हड्डियों, दांत आदि को बनाने, रिपेयर करने, घाव भरने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • विटामिन E सप्लीमेंट्स आपके सेल्स की बाहरी पर्त की रक्षा करने और इम्यून सिस्टम की रोगों से लड़ने में मदद करता है।
  • विटामिन K शरीर में चोट लगने या छिलने कटने पर ब्लड क्लॉट बनाने में मदद करता है, जिससे खून अधिक न बह जाए।
vitamins importance

मिनरल्स शरीर में क्या करते हैं?

हमारे शरीर के लिए 20 से ज्यादा मिनरल्स उपयोगी होते हैं। ये मिरनल्स शरीर को बीमारियों से बचाते हैं, कई बॉडी फंक्शन्स में मदद करते हैं और शरीर के अंगों को सपोर्ट करते हैं, जिससे वो सही तरह से काम कर सके और विकसित हो सके।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

शाम 5 बजे तक आपको भी लग जाती है तेज भूख? ल्यूक कोटिन्हो से जानें शाम की भूख मिटाने का हेल्दी तरीका

Disclaimer