कैल्शियम शरीर के लिए बहुत आवश्यक तत्व है। ये शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ दांतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। कैल्शियम शरीर में खून के थक्के नहीं जमने देता, साथ ही शरीर के विकास में भी मुख्य भूमिका निभाता है। कई बार हम डाइट तो पूरी लेते हैं लेकिन शरीर को पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिल पाता। इस कारण से शरीर में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। कई बार शरीर में कैल्शियम की ज्यादा कमी होने परशरीर ठीक से काम भी नहीं कर पाता। आइये जानते हैं शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
ऑस्टियोपोरोसिस
ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या शरीर की हड्डियों को कमजोर बना देती है। आस्टियोपोरोसिस होने पर हड्डियां भुरभुरी हो जाती हैं, जिससे ये कमजोर हो जाती हैं। ये समस्या होने पर फ्रैक्चर, मोच और हड्डियों में ब्रेकेज की संभावना अधिक हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों को कमजोर बनाता है। ये समस्या महिलाओं और कई बार बच्चों में भी देखने को मिलती है।
मांसपेशियों में दर्द
कई बार लंबे समय से शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण मांसपेशियों में दर्द की समस्या होनी शुरू हो जाती है। ये दर्द हड्डियों और जोड़ो में भी हो सकता है। कई बार मांसपेशियों में दर्द इतना बढ़ जाता है कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ये समस्या महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद ज्यादा होती है।
हृदय रोग
शरीर में कैल्शियम की कमी से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। कई बार लगातार कैल्शियम की कमी के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध,पनीर और हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं।
ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है
कैल्शियम की कमी के कारण आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। शरीर में लगातार कैल्शियम की कमी से हार्ट पर बुरा असर पड़ता है। इस कारण आपको हाइपरटेंशन की समस्या भी हो सकती है। कैल्शियम का सही मात्रा में सेवन ब्लड प्रेशर को कम करता है।
अनियमित पीरियड्स
महिलाओं में लगतार कैल्शियम की कमी के कारण पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। कई बार मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी काफी बढ़ जाती है। ऐसे में 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में भरपूर मात्रा में कैल्शियम वाले फूड्स को लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- कंधे और गर्दन के दर्द से परेशान हैं? इन घरेलू उपायों से पाएं राहत
कैल्शियम के मुख्य स्रोत
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए खाने में दूध, पनीर, हरी सब्जियां, ब्रोकली, गुड़, अंडे, काले चने और बादाम आदि को शामिल करें। इसके अलावा कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दिन भर में एक गिलास दूध और बादाम का सेवन अवश्य करें। बच्चों को कैल्शियम की अधिक आवश्यकता होती है क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ रहा होता है, जिसके कारण उनकी हड्डियों को बढ़ने के लिए कैल्शियम की जरूरत पड़ती है।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version