क्या आप पेट फूलने और वजन बढ़ने को एक ही समझते हैं? जानें इन दोनों के बीच अंतर

पेट फूलना और वजन बढ़ने में थोड़ा फर्क होता है। लोग दोनों को एक ही समझ लेते हैं। जानते हैं इनमें क्‍या है अंतर।

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: Feb 02, 2023 16:55 IST
क्या आप पेट फूलने और वजन बढ़ने को एक ही समझते हैं? जानें इन दोनों के बीच अंतर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

क्‍या आप भी पेट फूलने को वजन बढ़ने का कारण समझते हैं। ऐसा नहीं है। पेट फूलना (Bloating) और वजन बढ़ना (Weight Gain) दो अलग प्रक्र‍िया है। लोग बाहर न‍िकले पेट को वजन बढ़ने का संकेत समझते हैं। जब उन्‍हें लगता है क‍ि पेट का साइज पहले से ज्‍यादा बढ़ गया है, तो वे इसे कैलोरीज इंटेक बढ़ने और मोटे होने का संकेत मानते हैं। हम आपको बता दें क‍ि बाहर न‍िकला हुआ पेट कई बार मोटापा नहीं बल्‍क‍ि पेट फूलने का एक कारण होता है। पेट तब फूल जाता है जब पेट में गैस हो या पेट में पानी ज्‍यादा हो। पेट फूलने के दौरान आपको असहज महसूस होता है। हर समय व्‍यक्‍त‍ि को पेट भरा हुआ महसूस होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे क‍ि पेट फूलना और बढ़े हुए वजन में क्‍या अंतर होता है।

weight gain and bloating difference

पेट फूलना और वजन बढ़ने में अंतर- Difference Between Bloating And Weight Gain 

पेट फूलने की समस्‍या  

अगर खाना खाने के तुरंत बाद पेट बाहर की तरफ न‍िकला हुआ महसूस होता है, तो ये पेट फूलने का संकेत है। पीर‍ियड्स के दौरान मह‍िलाओं को भी ये समस्‍या होती है। कभी-कभी ज्‍यादा नमक का सेवन कर लेने के कारण भी पेट फूलने की समस्‍या होती है। अगर आप लंंबे समय तक यूर‍िन को रोके रहेंगे, तो भी पेट फूलने की समस्‍या हो सकती है।    

वजन बढ़ना 

लेक‍िन अगर आपका वजन बढ़ गया है और इस कारण से पेट बाहर की तरफ न‍िकला है, तो कमर का साइज हमेशा बढ़ा हुआ ही नजर आएगा। जब पेट वजन बढ़ने के कारण बढ़ता है, तो शरीर के अन्‍य ह‍िस्‍सों में भी फैट नजर आ सकता है। आप पेट को हाथ लगाकर चेक करें। अगर पेट टाइट हो, तो समझ जाएं क‍ि पेट फूला हुआ है। लेक‍िन पेट नरम है, तो समझ जाएं क‍ि ये वजन बढ़ने का लक्षण है।

इसे भी पढ़ें- ब‍िना ज‍िम जाए भारती ने घटाया 12 kg वजन, जानें क्‍या है वजन घटाने का आसान तरीका

पेट फूलने की समस्‍या को कैसे दूर करें? 

  • पानी की कमी से कब्‍ज हो जाता है और पेट फूलने की समस्‍या हो सकती है। इसल‍िए पानी का सेवन करते रहें। 
  • अगर आप कसरत नहीं करेंगे, तो भी कब्‍ज या ब्‍लोट‍िंग हो सकती है ज‍िसके कारण पेट फूल सकता है। 
  • नमक और कॉर्ब्स का सेवन कम कर दें। इसका ज्‍यादा सेवन करने से पेट फूल सकता है।   

पेट पर जमा चर्बी को कैसे कम करें?

  • मीठी चीजों का सेवन न करें। मीठी चीजों का सेवन करने से पेट का साइज बढ़ जाता है।
  • एक ही जगह बैठे रहने की गलती न करें। एक ही पोज‍िशन पर बैठे रहने के कारण पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है।
  • नींद न पूरी करने के कारण भी शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है। हर द‍िन 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें। 

ऊपर बताई ट‍िप्‍स की मदद से आप ब्‍लोट‍िंग और पेट बढ़ने की समस्‍या से बच सकते हैं।  

Disclaimer