World Alzheimer's Day 2020: अज्माइमर एक ऐसी बीमारी है, जिसका खतरा बुढ़ापे में ज्यादा होता है। अल्जाइमर के कारण व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है, जिससे उसे रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी आने लगती है। खास बात ये है कि जिन लोगों को अल्जाइमर पहले से है वो सही डाइट से इस बीमारी को ठीक कर सकते हैं और जिन्हें नहीं है, वो सही डाइट लेकर इस बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं। आमतौर पर अल्जाइमर का खतरा 65 साल की उम्र के बाद शुरू होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि अल्जाइमर से बचाव के लिए या इसके लक्षणों को कम करने के लिए आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं खानी चाहिए। इसके लिए हमने बात की है डायटीशियन, फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रीशनिस्ट मनीषा चोपड़ा से। जानें अल्जाइमर रोग के लिए सही डाइट।
अल्जाइमर दिमाग पर कैसे डालता है असर?
- अल्जाइमर होने पर सबसे पहले न्यूरॉन्स को नुकसान पहुंचता है और उसके कनेक्शन प्रभावित होते हैं, जिससे याददाश्त खोनी शुरू हो जाती है। बाद की स्टेज में बोलने और व्यवहार में भी बदलाव आने लगता है।आपको शुरुआती दिनों से ही अच्छी डाइट लेनी चाहिए, जिससे अल्जाइमर मस्तिष्क पर हावी न होने पाए।
- अगर किसी व्यक्ति को एक उम्र के बाद भूलने, भटकने की समस्याएं शुरू हो जाएं, तो उसे इस पर ध्यान देना चाहिए और दिमाग को हेल्दी रखने वाले चीजों का सेवन करना चाहिए।
अल्जाइमर को रोकने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
आप जिस भी उम्र में हैं, आपको अपने खानपान में कुछ बदलाव करने चाहिए, ताकि आप स्वस्थ रहें और आगे चलकर आपको शारीरिक-मानसिक बीमारियां कम हों। न्यूट्रीशनिस्ट मनीषा के अनुसार आपको अपने खाने में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए-
टॉप स्टोरीज़
- हाई क्वालिटी प्रोटीन से भरपूर आहार जैसे- मछलियां, व्हाइट मीट, चिकन, अंडे का सफेद भाग, बिना फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स और ओमेगा-3 वाले आहार
- सब्जियां- गहरे हरे रंग की सब्जियां, जैसे- बीन्स, पालक, ब्रोकली, चौलाई, धनिया, पुदीना आदि। आपको सप्ताह में कम से कम 5-6 बार इन हरी सब्जियों को जरूर खाना चाहिए।
- फल- फलों में आपको सेब, केला, संतरा आदि खाना चाहिए। खासकर स्ट्ऱॉबेरीज और दूसरी बेरीज आपके लिए बहुत फायदेमंद हैं।
- इसके अलावा नट्स का सेवन आपके दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आपको रोजाना एक मुट्ठी नट्स जरूर खाने चाहिए। इसमें बादाम, अखरोट और पिस्ता महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा कई तरह के बीज जैसे- अलसी, सूरजमुखी, पंपकिन सीड्स, चिया सीड्स आदि का सेवन करें। खाने में एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें।
- ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले आहार खाना भी अल्जाइमर रोग से बचाव में बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको बादाम, अलसी, मछलियां आदि खाएं। ग्रीन टी का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है।

अल्जाइमर से बचाव के लिए कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?
अगर आप अल्जाइमर रोग से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास चीजें जैसे- सिंपल कार्ब्स (व्हाइट ब्रेड, मैदे से बनी चीजें), सैचुरेटेड फैट, फ्राइड फूड्स, ड्राइड फूड्स (चिप्स, पफ्स), केक, मफिन्स, हाई फ्रक्टोज सिरप वाले आहारों का सेवन नहीं करना चाहिए। सफेद चीनी आपके दिमाग के लिए सबसे बड़ी दुश्मन है इसलिए आपको सफेद चीनी का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। चीनी आपकी याददाश्त और मूड दोनों के प्रभावित करती है। इसलिए अपने खाने में नमक, चीना और मैदा- ये तीन सफेद चीजों का सेवन कम कर दें।
इस तरह प्रॉपर डाइट फॉलो करके और खास चीजों को खाकर आप अपने मस्तिष्क को इस खतरनाक बीमारी से बचा सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi