Diabetes Diet:सेब के बने ये 5 सलाद डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेंगे मदद, जानें रेसिपी

सेब बच्चे, बूढ़े सभी को पसंद होता है। सेब को आसानी से जहां मन चाहे वहां खाया जा सकता है। लोग इसे स्नैक के तौर पर अपने बैग में रखना पसंद करते हैं। सेब एक ऐसा फल है, जो कई डिश में डाला जाता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Diabetes Diet:सेब के बने ये 5 सलाद डायबिटीज को कंट्रोल करने में करेंगे मदद, जानें रेसिपी

चलो मान लीजिए, सेब सबसे पसंदीदा फलों में से एक है, जिसे दुनियाभर के लोग खाना पसंद करते हैं। सेब बच्चे, बूढ़े सभी को पसंद होता है। सेब को आसानी से जहां मन चाहे वहां खाया जा सकता है। लोग इसे स्नैक के तौर पर अपने बैग में रखना पसंद करते हैं। सेब एक ऐसा फल है, जो कई डिश में डाला जाता है। पाई, सॉसेज, सलाद, स्मूदी और केक में सेब का प्रयोग किया जाता है। सेब में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो आपकी हड्डियों, त्वचा और पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। सेब में डायटरी फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है, जो वजन घटाने में सहायक है। ये फाइबर डायबिटीज के कुछ लक्षणों को प्रंबधित करने में भी मदद कर सकता है।

चूंकि सेब फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत है इसलिए ये न केवल आसानी से पच जाता है बल्कि रक्त प्रवाह में शुगर धीरे-धीरे छोड़ता है, जिसके कारण ब्लड शुगर तजी से नहीं बढ़ता। अगर आप भी अपनी डायबीटिज की समस्या को काबू में रखना चाहते हैं तो कुछ स्वादिष्ट सेब के बने सलाद अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। हम आपको सेब से बने ऐसे 5 सलाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

मसालेदार पनीर, चना और सेब सलाद

उबले छोले, मसालेदार पनीर और सेब के टुकड़े का सलाद जितना सुनने में स्वादिष्ट लग रहा है उतना ही खाने में भी बेहद फायदेमंद है और हो न हो ये आपके दिल में जगह बना ही लेगा। छोले और पनीर प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत है। डायबिटीज के मरीजों को पर्याप्त प्रोटीन के लिए अपनी डाइट में इस डिश को जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं में 30 के बाद कैल्शियम की कमी को पूरी करती है बेसन की रोटी, डायबिटीज में भी फायदेमंद

ग्रीन एप्पल सलाद

ग्रीन सेबों की अच्छाई, ऑलिव, प्याज, धनिया की पत्तियों और ऑलिव ऑयल से बना यह सलाद बेहद ही स्वादिष्ट है। अगर आपका ब्लड शुगर  अस्थिर रहता है तो आपको इस सलाद में शहद का प्रयोग करना चाहिए नहीं तो आपको शहद का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी जाती है।

सेब और अजवाइन का सलाद

कम कैलोरी वाला और बनाने में आसान ये सलाद आपको दूसरे विकल्पों से बेहतर लगेगा। सेब की तरह अजवाइन में भी कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर बेहद ज्यादा होता है।  इतना ही नहीं इसमें पोटेशियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः ब्लड शुगर और स्ट्रोक जैसी 5 बीमारियों को आपसे दूर रखता है गूलर, जानें इस फल के औषधीय लाभ

सेब, पाइन नट सलाद

ये सलाद अच्छे और पोषण से युक्त सभी चीजों का एक स्वस्थ मिश्रण है। इस सलाद में सौंफ, प्याज, चेरी टमाटर, सेब, पाइन नट, धनिया और अन्य पोषक तत्वों की अच्छाई होती है, जिससे किसी भी डायबिटीज पेशेंट को जरूर ट्राई करना चाहिए।

एवोकाडो, सेब और पालक का सलाद

इस हरे-भरे सलाद को बनाने के लिए आपको कुछ पालक के पत्तों के साथ कटे हुए सेब, ताजे एवोकाडो, चीज, सूखे क्रैनबेरी और अखरोट को एक साथ मिलाने की जरूरी होगी। इस सलाद को बनाने के बाद इसमें सेब साइडर विनैग्रेट का प्रयोग जरूर करें, जिससे न इसके स्वाद में बढ़ोत्तरी होगी बल्कि इसके लाभ भी बढ़ जाएंगे।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

क्‍या आप चिंता और तनाव से ग्रसित हैं? थोड़ी सी 'रेड वाइन' आपको दिलाएगी राहत, जानें वैज्ञानिक तथ्‍य

Disclaimer