Sat Sep 12, 2026 | 02:18 AM IST

बुखार के बिना भी हो सकता है डेंगू, डॉक्टरों के अनुसार नजरअंदाज न करें ये लक्षण

डेंगू का मुख्य लक्षण बुखार को माना जाता है। मगर एम्स के डॉक्टरों की केस स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि कई बार बिना बुखार आए भी डेंगू हो सकता है। बिना कोई लक्षण दिखे मरीज इसे नजरअंदाज कर सकते हैं और डेंगू का वायरस शरीर पर पूरी तरह हावी हो सकता है।

डेंगू का मुख्य लक्षण बुखार को माना जाता है। मगर एम्स के डॉक्टरों की केस स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि कई बार बिना बुखार आए भी डेंगू हो सकता है। जी हां, ऐसा हो सकता है कि मरीज को बुखार न आए मगर वह डेंगू के वायरस से प्रभावित हो। ऐसा डेंगू खतरनाक हो सकता है क्योंकि बिना कोई लक्षण दिखे मरीज इसे नजरअंदाज कर सकते हैं और डेंगू का वायरस शरीर पर पूरी तरह हावी हो सकता है।

सिर्फ थकान भी हो सकती है डेंगू का लक्षण

दरअसल एक अस्पताल में काम करने वाली 50 साल की नर्स को लगातार थकान की शिकायत हो रही थी। डॉक्टरों ने जब उसका ब्लड टेस्ट किया, तो उसमें डेंगू के वायरस पाए गए जबकि उस महिला को बुखार नहीं आ रहा था। टेस्ट में देखा गया कि मरीज के ब्लड में रेड सेल्स, व्हाइट सेल्स और प्लेटलेट्स की संख्या कम है। साथ ही खून में शुगर की मात्रा ज्यादा पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उस महिला का एनएस1 एंटीजेन टेस्ट (डेंगू का टेस्ट) किया, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव निकला। डॉक्टरों ने इसके बाद जब महिला का आर-पीसीआर (डेंगू का टेस्ट) किया, तो उसमें भी वायरस की पुष्टि हुई। जांच के बाद ये केस स्टडी 'द एसोसिएशन ऑफ फीजिशियन्स ऑफ इंडिया जर्नल' में पब्लिश की गई है।

इसे भी पढ़ें:- सेल्युलोज से बना ये 'स्मार्ट स्टीकर' बताएगा आपके स्वास्थ्य का हाल, बीमारी की देगा चेतावनी

बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों को खतरा

चिकित्सकों के मुताबिक उम्रदराज लोगों, डायबिटीज के मरीजों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में बिना बुखार आए डेंगू होने की संभावना ज्यादा होती है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर मरीज को बुखार न आए मगर लगातार थकान की शिकायत हो, तो उन्हें डेंगू टेस्ट करवाना चाहिए। जिन इलाकों में डेंगू का वायरस फैला हुआ है, वहां इस तरह के डेंगू की संभावना बहुत ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें:- सिर्फ कीमोथैरेपी नहीं, ब्रेस्ट कैंसर का बेस्ट इलाज है इम्यूनोथैरेपी के साथ कीमोथैरेपी: शोध

ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान

डेंगू के ऐसे मरीज जिनमें बुखार नहीं होता, उनमें बेचैनी, उल्टी, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षणों को देखकर इसकी पहचान की जा सकती है। ऐसे लोग जिनमें लगातार थकान, कमजोरी, आलस, लो ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो, तो उन्हें तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और डेंगू का टेस्ट करवाना चाहिए। अगर आपके ब्लड में व्हाइट ब्लड सेल्स, रेड ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स का काउंट कम आ रहा है, तो डेंगू की जांच बहुत जरूरी है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Health News in Hindi

Read Next

'जीका वायरस का लक्षण नहीं है सिर का आकार छोटा होना', पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anurag Gupta

Anurag Gupta

Deputy Editor

अनुराग गुप्ता एक अनुभवी हेल्थ जर्नलिस्ट हैं, जो पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 8 से अधिक वर्षों से स्वास्थ्य विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह हिंदी और अंग्रेजी दोनों टीमों की संपादकीय जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने 2017 में OnlyMyHealth में सब एडिटर के रूप में अपने हेल्थ जर्नलिज्म करियर की शुरुआत की थी। समय के साथ वह संपादकीय टीम में वरिष्ठ भूमिका में पहुंचे और आज वेबसाइट की कंटेंट स्ट्रैटेजी, आइडिया अप्रूवल, कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल, टीम मैनेजमेंट और एडिटोरियल प्लानिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। OnlyMyHealth पर प्रकाशित हेल्थ आर्टिकल्स जिस एडिटोरियल और मेडिकल रिव्यू प्रोसेस से गुजरते हैं, उसकी निगरानी भी वही करते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हर लेख प्रमाणित मेडिकल स्रोतों, रिसर्च स्टडी और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार हो, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे। अनुराग की खासियत है जटिल मेडिकल रिसर्च, हेल्थ डेटा और पब्लिक हेल्थ से जुड़े विषयों को आसान और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। संपादकीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ वह समय-समय पर OnlyMyHealth के लिए लेख भी लिखते हैं। OnlyMyHealth से पहले वह Guftagu Print Magazine और ScoopWhoop के साथ भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने फीचर और डिजिटल पत्रकारिता में अनुभव हासिल किया। Editorial Policy: अनुराग द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 24, 2018 00:00 IST

    Published By : Anurag Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content