मौजूदा वक्त में सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहते हैं, जिसमें से एक आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल है। अपनी व्यस्त जीवनशैली के कारण हम कई ऐसे बातों को अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर शारीरिक परेशानियों का कारण बन जाती हैं। इन शरीरिक परेशानियों के संकेत हमारे चेहरे पर दिखाई देने लगते हैं। इन्हीं में से एक हैं डार्क सर्कल। जी हां, आंखें के नीचे दिखाई देने वाले काले घेरे। यह बात ज्यादातर लोगों को पता होगी कि सुंदर और स्वस्थ दिखने के लिए चेहरा चमकता हुआ दिखाई देना चाहिए। चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं आपकी आंखे। लेकिन आंखों के नीचे काले घेरे आपके चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या के बारे में कुछ लोगों का मानना है कि नींद पूरी ना होने या फिर कम नींद आने से ऐसा होता है लेकिन यह सही नहीं है। नींद पूरी न होना ही डार्क सर्कल का एकमात्र कारण नहीं बल्कि आपके शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है। हम आपको इस लेख में ऐसी 4 चीजों की कमी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण डार्क सर्कल होते हैं।
शरीर में 4 चीजों की कमी से होते हैं डार्क सर्कल
आयरन की कमी
हमारे शरीर के लिए आयरन कितना जरूरी है इस बात को ज्यादातर लोग जानते हैं क्योंकि आयरन की कमी हमें कई रोगों का शिकार बना सकती है। शरीर में आयरन की कमी से भी आंखों के नीचे काले घेरे यानी की डार्क सर्कल हो सकते हैं। दरअसल आयरन की कमी से त्वचा की कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिसके कारण हमारी आंखों के नीचे केले घेरे हो जाते हैं। शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप ये फूड खा सकते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्ज़ियां।
- पालक।
- बीन्स, दाल, नट्स।
- ब्राउन राइस, गेहूं, ड्राई फूट्स।
इसे भी पढ़ेंः घर पर करें 15 मिनट का ये ब्यूटी रूटीन और देखें कमाल, बिना पार्लर जाए पाएंगी निखरी त्वचा
विटामिन सी की कमी
शरीर में विटामिन सी की कमी से हम न केवल सर्दी और जुकाम जैसी समस्या का शिकार हो सकते हैं बल्कि इसकी कमी हमारी आंखों के नीचे काले घेरे भी ला सकती है। विटामिन सी हमारी त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करती है। इतना ही नहीं विटामिन सी हमारी रक्त कोशिकाओं को मजबूत बनाने का काम करती है और हमारी आंखों के आसपास की स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति के लिए आप
- सिट्रस फल।
- नींबू।
- टमाटर।
- पालक, फूलगोभी, ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन ए की कमी
विटामिन ए एक बेहतरीन एंटी-एजिंग विटामिन के रूप में काम करता है। विटामिन ए एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो झुर्रियों से लड़ने में मदद करता है, कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है और आंखों के नीचे कालेपन को कम करने में मदद करता है। शरीर में विटामिन ए की कमी के कारण आंखों के आस-पास डार्क सर्कल हो जाते है। विटामिन ए की कमी को पूरा करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
- मक्खन।
- पपीता।
- तरबूज।
- एप्रीकॉट।
इसे भी पढ़ेंः इंस्टेंट ग्लो और बेदाग त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं घर के बने ये 4 अखरोट फेस पैक, जानें बनाने कि विधि
विटामिन के की कमी
स्किन केयर में जिस विटामिन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, वह है विटामिन के। विटामिन के डार्क सर्कल को ठीक करने में काम आता है। शरीर में विटामिन के की कमी से आंखों के आसपास की त्वचा डैमेज होने लगती है, जिसके कारण आंखों के नीचे काले घेरे आ जाते हैं। शरीर में विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
- हरी पत्तेदार सब्ज़ियां।
- पालक।
- फूलगोभी, ब्रोकली, पत्तागोभी।
- मछली, मीट और अंडा।
Read More Articles On Skin Care in Hindi
Read Next
Skin care Routine: रेगुलर जिम करने वाली लड़कियों को ध्यान रखने चाहिए स्किन केयर से जुड़े ये 7 नियम
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version