
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भूटान ट्रिप की तस्वीरें शेयर की हैं। दीपिका ने इस सोलो ट्रिप पर, जंगल में हाइक किया, भूटान के मंदिर घूमे, स्थानीय लोग और बच्चों के साथ समय बिताया। इसके अलावा, दीपिका ने भूटान की पारंपरिक रेड राइस डिश भी चखी। दीपिका ने अपने फैंस के साथ, रेड राइस की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में, लाल चावल के साथ करी, सलाद और चटनी का कॉम्बिनेशन नजर आ रहा है। इस फोटो के साथ, दीपिका ने कैप्शन में लिया है ''#landofthethunderdragon'' आपको बता दें, कि लाल चावल, भूटान की पारंपरिक डिश है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
रेड राइस, दिखने में ब्राउन राइस की तरह ही होता है। चावल में एंथोसायनिन पाया जाता है। यह एक तरह का फ्लेवोनॉइड है, जो चावल को लाल रंग देता है। लाल चावल का सेवन करने से, पाचन तंत्र अच्छा रहता है। कब्ज की समस्या दूर होती है। यह चावल, भूटान, दक्षिण तिब्बत, पर्वतीय इलाके, साउथ इंडिया आदि क्षेत्रों में पाया जाता है। रेड राइस में, विटामिन-बी, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आगे जानते हैं, लाल चावल खाने के फायदे और लाल चावल की रेसिपी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
View this post on Instagram
लाल चावल खाने के फायदे- Benefits Of Eating Red Rice
1. लाल चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए, लाल चावल का सेवन फायदेमंद होता है।
2. लाल चावल का सेवन करने से, ऑक्सीजन सर्कुलेशन में सुधार होता है। अस्थमा के रोगी, रेड राइस का सेवन कर सकते हैं।
3. पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए, रेड राइस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लाल चावल, आसानी से पच जाता है।
4. लाल चावल में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हड्डियों को सेहतमंद रखने के लिए, लाल चावल फायदेमंद माना जाता है।
5. थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो लाल चावल का सेवन करें। रेड राइस खाने से, शरीर को ऊर्जा मिलती है।
6. चेहरे की झुर्रियां, ड्राई स्किन, दाग-धब्बे जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए, रेड राइस का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
7. त्वचा को हेल्दी रखना है, तो लाल चावल का सेवन करें। लाल चावल का सेवन करने से, त्वचा हेल्दी रहती है और यूवी रेज से डैमेज हुई त्वचा को आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- चावल खाने का सही समय क्या है? एक्सपर्ट से जानें
लाल चावल से बनाएं यह पौष्टिक रेसिपी- Red Rice Recipe
- 1 कप लाल चावल में करीब, 200 कैलोरीज पाई जाती हैं।
- लाल चावल को पकाकर खाया जाता है।
- लाल चावल को, बर्तन में धोकर 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- भीगे चावलों को प्रेशर कुकर में डालें।
- चावल को एक सीटी आने तक, तेज आंच पर पकाएं।
- आंच धीमा कर दें, तीन सीटी आने तक पकाएं।
- चावल में, सब्जियां डालकर पुलाव बना सकते हैं।
- लाल चावल को दाल के साथ भी खाया जाता है।
क्या लाल चावल खाने से वजन कम होता है?- Red Rice Helps in Weight Loss
हां लाल चावल का सेवन करेंगे, तो वजन घटा सकते हैं। लाल चावल को खाने से, पेट जल्दी भर जाता है। जिन लोगों को, ओवरईटिंग की आदत है, उन्हें लाल चावल का सेवन करना चाहिए। लाल चावल का सेवन करने से, भूख कम लगती है। इस तरह आप जंक फूड के सेवन से बच सकते हैं। लाल चावल में फाइबर भी मौजूद होता है। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से, तृप्त महसूस होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। लाल चावल में फैट की मात्रा शून्य के बराबर होती है। अगर आप इसमें तेल न डालें, तो यह डिश सेहतमंद रहेगी।
उम्मीद करते हैं, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।