सुबह का नाश्ता कई लोग अपनी व्यस्तता की वजह से स्किप कर देते हैं। वहीं कुछ लोग नाश्ता न करने के पीछे ये भी तथ्य देते हैं कि उन्हें भूख ही नहीं लगती। पर कारण कोई भी हो ये पूरी तरह से गलत है। वहीं आयुर्वेद की मानें, तो नाश्ता न करना वात, पित्त और कफ दोषों को परेशान करता है। नाश्ते को छोड़ना विशेष रूप से पित्त के एक उपदोष, सधका पित्त (Sadhaka Pitta) को परेशान करता है। सधका पित्त शरीर और मन में संतुलन और संतोष (Daily Morning Rituals to Boost Immunity) लाता है। वहीं इसका असंतुलित होना आपको दिन भर चिड़चिड़ा और असंतुलित भावनाओं से परेशान कर सकता है। ऐसे में नाश्ते को छोड़ने की आदत को तोड़ने का एक अच्छा तरीका यह है कि आप ताजे फल या कुछ आयुर्वेदिक चीजों को खा कर दिन की शुरुआत करें।
आयुर्वेद की मानें, तो जो लोग नाश्ता नहीं करते हैं, उन्हें कम से खाली पेट लहसुन, आवंला, शहद और तुलसी में किसी एक चीज का सेवन जरूर करना चाहिए। खास बात ये है कि चारो चीजें इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपायों (Ayurvedic Remedies For Immunity) में से हैं, जिसका इस्तेमाल लोग आम जीवन में करते रहते हैं। खाली पेट इनका सेवन करना पेट की सतह को शांत करेगा, मूड्स को शांत करेगा और भूख को प्ररित करेगा जो आपको नाश्ता करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन चीजों के बारे में।
इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट इन 5 चीजों का सेवन करने से शरीर पर पड़ता है सीधा असर! बॉडी होती है डिटॉक्स और होते हैं ये फायदे
1.शहद
शहद अपनी मिठास के साथ चीजों को स्वादिष्ट तो नहीं बनाता है, लेकिन इसका उपयोग आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने (How To Boost Immunity Naturally) के लिए भी किया जा सकता है। एक चम्मच शहद को गर्म पानी में मिलाएं। आप अतिरिक्त स्वाद और विटामिन सी के लिए इसमें एक नींबू निचोड़ लें और इसका सेवन करें। इसमें एंटीऑक्सिडेंट की उच्च सामग्री होती है, जो शरीर में मुक्त कणों से लड़ सकती है और आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा, इसके जीवाणुरोधी गुण संक्रमण के खिलाफ आपकी प्रतिरक्षा को मजबूत कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
2.लहसुन
लहसुन अक्सर अपने मजबूत जीवाणुरोधी गुणों के कारण प्राकृतिक एंटीबायोटिक माना जाता है। इसलिए, यह आपको प्राकृतिक रूप से संक्रमणों से मुक्त करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने, हृदय के स्वास्थ्य में सुधार करने और फेफड़ों से संबंधित मुद्दों का इलाज करने में मदद करने के गुण हैं। इसे सुबह की दिनचर्या में शामिल करना यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप प्राकृतिक तरीके से कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इन लाभों को प्राप्त करने के लिए रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक से दो फली गर्म पानी के साथ खाएं।
3.तुलसी
एक गिलास पानी में तुलसी के पांच पत्ते डालें और इसे रात भर बैठने दें। फिर सुबह उठते ही इस पानी को पी लें और पत्तों को खा लें। ये इम्यूनिटी बूस्टर है और संक्रमण से लड़ने और हमारी प्रतिरक्षा को बनाए रखने की क्षमता भी रखता है। वास्तव में, तुलसी एक सुरक्षित हर्बल चीज है, जो ग्लूकोज, ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल को सामान्य करने और मनोवैज्ञानिक और प्रतिरक्षात्मक तनाव से निपटने में सहायता कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में 'अमृत' के समान है ये 4 औषधि, इम्यूनिटी बढ़ाकर कम करती है रोगों के होने की संभावना
4.आंवला
आंवले को आप कद्दूकस कर सकते हैं, इसे गर्म पानी में मिला सकते हैं और खाली पेट पर इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप इसे कैसे खा रहे हैं, फर्क ये है कि आप इसे खा रहे हैं। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है, जो कि इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। वहीं ये आपके बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
अपने स्वास्थ्य को आंतरिक रूप से बढ़ावा देने के लिए आप खाली पेट इन चीजों का जरूर सेवन करें। ये आपके शरीर को ही नहीं बल्कि मन को भी स्वस्थ और सुखी रखेगा। साथ ही ये मूड स्विंग्स और तनाव से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता बढ़ाता है। तो बस सुबह घर से खाली पेट न निकलें, कम से कम इन आयुर्वेदिक चीजों का सेवन तो कर ही लें।
Read more articles on Ayurveda in Hindi