2021 की शुरुआत हुई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये साल इतनी मुसीबतें और परेशानियां लेकर आने वाला है। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में जितनी मौतें हुईं और लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा, उसे देखते हुए एक तरफ जहां लोग डर और तनाव में जीने को मजबूर हुए, तो दूसरी तरफ कई अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण "कुदरत का इंसानों से बदला" जैसी भावनाएं भी लोगों के मन में आने लगीं। लॉकडाउन कोरोना वायरस को रोकने का विकल्प नहीं हो सकता है इसलिए दुनिया धीरे-धीरे 'New Normal' की तरफ बढ़ रही है। वास्तव में दुनिया के किसी भी देश को लंबे समय तक बंद करके नहीं रखा जा सकता है क्योंकि तमाम तरह की आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों के बिना भी हर वर्ग के लिए जीना मुश्किल है।
अब आप भी इस न्यू नॉर्मल को अपने जीवन में शामिल कर लीजिए। शुरुआत में आपको कुछ परेशानियां आने वाली हैं, इसलिए हम आपको बता रहे हैं 10 ऐसी टिप्स जिनकी मदद से आपको इस परिस्थिति को स्वीकार करने में आसानी होगी।
इन 5 चीजों को करें अपनी आदत में शामिल
- सकारात्मक सोचें और वर्तमान स्थिति को जीवन का हिस्सा मान लें। अगर आप स्थिति को स्वीकार कर लेंगे, तो आपको अपने जीवन में कोरोना वायरस महामारी, लॉकडाउन या मंदी के कारण किन्हीं बहुत कठिन चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- घर से बाहर निकलने से पहले मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। बिना जरूरी काम के घर से बेवजह बाहर न निकलें। अपने साथ बैग या पॉकेट में एक्सट्रा मास्क और हैंड सैनिटाइजर जरूर रखें।
- पब्लिक प्लेस और ऑफिस में या लोगों से मिलते-जुलते समय सोशल डिस्टेंसिंग (1 मीटर की दूरी) का खास ख्याल रखें। अभिवादन के लिए हाथ मिलाने, गले मिलने और चूमने की आदत को छोड़ें और नमस्ते या हाय कहने की आदत को अपनाएं।
- जूते-मोजे को घर के बाहर दरवाजे पर ही रखने की आदत डालें। कहीं से भी घर लौटने पर सबसे पहले साबुन से अच्छी तरह हाथ धोकर ही कोई सामान या सदस्यों को छुएं।
- अगर आप ऑनलाइन सर्विसेज के इस्तेमाल की आदत को अब तक टालते रहे हैं, तो ये सबसे सही समय है इंटरनेट से दोस्ती करने का। ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन सर्विसेज का इस्तेमाल करें, ताकि आपको यात्रा कम करनी पड़े और लोगों के कॉन्टैक्ट में कम आना पड़े।
इसे भी पढ़ें: स्कूल-कॉलेज के दोबारा खुलने पर जरूर बरतें ये 5 सावधानी, विशेषज्ञों ने दी सलाह
टॉप स्टोरीज़

इस 5 आदतों को छोड़ दें
- संक्रमण से बचने के जो भी निर्देश एक्सपर्ट्स, सरकार और लोकल प्रशासन दे रहा है, उसे जरूर मानें और डरना छोड़ें।
- नजदीक से ली जाने वाली सर्विसेज जैसे- बाल कटाना (हेयर कट), दाढ़ी बनवाना (शेविंग), पार्लर में मेकअप आदि करवाते समय सचेत रहें और पूरी सुरक्षा की गारंटी न हो तो घर पर स्वयं ही इन कामों को करें।
- भविष्य के बारे में, कोरोना वायरस महामारी के बारे में अटकलें लगाना और भविष्यवाणी करना छोड़ें। वास्तव में इस वायरस के बारे में अभी भी रिसर्च जारी है, इसलिए वैज्ञानिक भी इसे पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं, तो सीमित जानकारियों के साथ या अफवाहों से कोई निष्कर्ष निकालना सही आदत नहीं है।
- वायरस से डरना छोड़ें क्योंकि जिन लोगों की इम्यूनिटी मजबूत है, उन्हें वायरस की चपेट में आने के बाद 2-3 दिन तक थोड़ी परेशानी हो सकती है, उसके बाद सामान्य फ्लू जैसी समस्याएं होती हैं, जो कुछ दिनों में ही ठीक हो जाती हैं।
- उन बातों और उपायों पर ध्यान न दें जो आपके बस के बाहर हैं। बल्कि उन बातों पर ध्यान दें जिनपर आपका कंट्रोल है। स्थितियों की कल्पना करना छोड़ें। वर्तमान में आपके जीवन में जो चुनौतियां हैं, उनसे निपटने का रास्ता खोजें। आगे की स्थिति की कल्पना न करें।
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi