यूके (ब्रिटेन) में कुछ दिनों पहले पाए गए जिस नए स्ट्रेन से दुनिया डरी हुई थी, वो अब भारत में भी आ चुका है। अब तक अलग-अलग राज्यों से 29 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें कोविड का ये नया स्ट्रेन मिला है। इनमें कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में मामले सामने आ चुके हैं। इनमें यूके से लौटी एक 47 साल की महिला ऐसी भी है, जिसे दिल्ली में फ्लाइट से उतरने के बाद ट्रेस नहीं किया जा सका और महिला ट्रेन से आंध्र प्रदेश तक चली गई। इस घटना के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि दिल्ली से आंध्र प्रदेश के रास्ते में महिला ट्रेन में कई यात्रियों के संपर्क में आई होगी। हालांकि आंध्र प्रदेश में अभी कोविड के नए स्ट्रेन का स्थानीय स्तर पर कोई मामला सामने नहीं आया है।
इस विषय पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, आंध्र प्रदेश के हेल्थ कमिश्नर कटमनेनी भास्कर ने बताया कि महिला का बच्चा और संपर्क में आने वाले एक व्यक्ति की जांच करने पर दोनों निगेटिव पाए गए हैं
इन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। बेंगलुरु के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस में 3 लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए गया था जहां परिणाम स्वरुप यह पाया गया कि यह लोग नए स्ट्रेन के शिकार हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। वहीं दो लोगों में नए स्ट्रेन से पीड़ित होने की पुष्टि हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी द्वारा की गई है। इस सेंटर में 2 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए थे, जहां पर नए स्ट्रेन की पुष्टि की गई। इसके अलावा एक व्यक्ति की पुष्टि पुणे स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी द्वारा की गई है।
31 जनवरी तक मौजूदा गाइडलाइंस बढ़ी
गृह मंत्रालय ने कोरोनावायरस से सावधान रहने के लिए मौजूदा गाइडलाइंस को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। कोरोना वायरस का यह नया स्ट्रेन 70 फीसदी अधिक संक्रामक पाया गया है। वहीं इसका म्यूटेशन वायरस में 17 बदलावों के साथ हुआ है। यही कारण है कि इसे ज्यादा खतरनाक मान रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह नया स्ट्रेन बच्चों और युवाओं को ज्यादा अपना शिकार बना रहा है।
इसे भी पढ़ें- साल 2021 में दुनिया के सामने होंगी स्वास्थ से जुड़ी ये 5 बड़ी चुनौतियां, WHO ने जारी की लिस्ट
क्यों है यह नया स्ट्रेन खतरनाक
बता दें कि स्ट्रेन के 8 रूप जीन में प्रोटीन को बढ़ाते हैं, इनमें से दो बेहद खतरनाक है पहला रूप N501Y रूप है जिसकी वजह से शरीर की कोशिकाओं पर हमला किया जा सकता है और दूसरा रूप H69/V70 रूप है, जिससे इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो रही है।
इसे भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन तैयार: इन 4 राज्यों से होगी परीक्षण की शुरुआत, दो दिन तक होगा आकलन
अब तक कितने देशों में फैल चुका है यह नया स्ट्रेन
बता दें कि सबसे पहले कोरोनावायरस का ये स्ट्रेन ब्रिटेन में मिला था। उसके बाद यह कई देशों में पाया गया है इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, कनाडा, जापान, सिंगापुर, स्वीडन, लेबनान, हॉलैंड जैसे देश शामिल हैं।
नए स्ट्रेन पर वैक्सीन है सफल?
अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति के मुताबिक नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक है। ऐसे में अभी नहीं कह सकते कि कोरोना के टीके वायरस के नए प्रकार को प्रभावित करेंगे या नहीं। दूसरी तरफ बायोएनटेक जो कि जर्मनी की दवा कंपनी है उसके मुख्य कार्यकारी उगुर साहनी के अनुसार वैक्सीन कोरोनावायरस की नई स्ट्रेन पर भी काम करेगी लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो कंपनी 6 हफ्ते में नई वैक्सीन भी तैयार कर सकती है। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय का भी मानना है कि वैक्सीन इस नए स्ट्रेन पर भी काम करेगी।
Read More Articles on Health news in hindi
Read Next
साल 2021 में दुनिया के सामने होंगी स्वास्थ से जुड़ी ये 5 बड़ी चुनौतियां, WHO ने जारी की लिस्ट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version