कब्ज, गैस और अपच उन बीमारियों से हैं जो सुनने में मामूली जरूर लगती हैं, लेकिन वास्तव में बहुत भयानक होती है। कब्ज जैसी पेट की बीमारी में सीने में जलन और असहज महसूस होना आम बात है। कब्ज, पाचन तंत्र की उस स्थिति को कहते हैं जिसमें व्यक्ति को मलत्याग में बहुत मुश्किल होती है। आजकल के बिगड़ते लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित खानपान के चलते लोग कब्ज की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। आजकल लोगों के पास खाने का समय नहीं है। ऐसे में रोजाना अलग अलग समय पर खाना खाने से भी कब्ज और गैस की समस्या हो रही है। अगर देखा जाए तो मौजूदा समय में हर 100 में से 90 व्यक्ति कब्ज से पीड़ित हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कब्ज कभी अकेले नहीं आता है। बल्कि अपने साथ अन्य कई बीमारियां साथ लाता है।
इसे भी पढ़ें : ब्रेस्ट मिल्क को तुरंत बढ़ता है ये आयुर्वेदिक नुस्खा
आजकल लोग इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए कई बड़े डॉक्टर्स से सलाह लेते हैं और महंगी से महंगी दवाई खाते हैं। लेकिन अफसोस कोई नतीजा नहीं निकलता है। हालांकि आजकल बाजार में कब्ज से बचने के लिए कई तरह की दवाएं मौजूद हैं। जिस पर साफ लिखा होता है कि एक बार से सेवन से ही तुरंत आराम मिलेगा। लेकिन ऐसा होता नहीं है। कब्ज की बीमारी को जितने नैचुरल उपाय फायदा कर सकते हैं उतना और कोई नहीं कर सकता। आज हम कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ जूस बता रहे हैं। इनके सेवन से आप इस बीमारी से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। इन जूस के नाम है सेब और नाशपाती जूस।
इसे भी पढ़ें : सिर्फ 1 बार खाएं ये आयुर्वेदिक चीजें, पेट हमेशा रहेगा दुरुस्त
सेब का जूस
सेब हमारे पेट के लिए बहुत अच्छा और फायदेमंद फल है। कब्ज आज के युवाओं के बीच एक आम समस्या है। सेब में सोर्बिटोल होता जिस वजह से इसका एक लेक्साटिव इफ़ेक्ट पड़ता है और नरम मल उत्पन्न करने में मदद करता है। इसका जूस बनाने के लिए 1 सेब और करीब 2 ग्लास पानी लें। अब सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें और किसी बर्तन में पानी डालकर पकाएं। ये मिश्रण आपको तक तक पकाना है जब तक पानी का रंग हल्का लाल ना हो जाए। अगर सेब खट्टा हो तो इसमें थोड़ी चीनी मिलाएं। अब को दबाएं और ठंडा होने का इंतजार करें। जूस के ठंडा होने पर इसका सेवन करें। 2 से 3 बार इसे एक-एक ग्लास पीएं। रात के वक्त इस जूस का सेवन करने से ज्यादा आराम मिलता है। आप चाहे तो सेब को साबुत भी खा सकते हैं।
नाशपाती का जूस
नाशपाती भी पेट के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। नाशपाती में सेब की तुलना में आठ गुना अधिक सोर्बिटोल होता है। यानि कि नाशपाती सेब से ज्यादा फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए आपको 1 नाशपाती और करीब 2 ग्लास पानी चाहिए। इसे बनाने के लिए एक पैन में नाशपाती और पानी साथ में डालें। अब इसे अच्छी तरह पकाएं और ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें। रोज एक ग्लास लेने से कब्ज के मरीज को काफी फायदा मिलता है। आप चाहे तो सेब को साबुत भी खा सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article On Ayurveda In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version