
Charcoal Face Wash Benefits In Hindi: चेहरे पर एक्टिवेटेड चारकोल का प्रयोग इन दिनों काफी पोपुलर हो गया है। इन दिनों बाजार में मौजूद बहुत से स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इसे मुख्य सामग्री के तौर पर किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं हम भारतीय प्राचीन काल से ही किसी न किसी रूप में एक्टिवेटेड चारकोल का प्रयोग करते आ रहे हैं, सिर्फ त्वचा की सफाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपने दांत साफ करने, चोट के घाव भरने और कई कार्यों में के लिए चारकोल का प्रयोग खूब किया जाता था। दरअसल चारकोल कुछ और नहीं, बल्कि कच्चे असली कच्चे कोयले को ही बोला जाता है। एक्टिवेटेड चारकोल को हम एक्टिवेटेड कार्बन भी कह सकते हैं। क्योंकि एक्टिवेटेड चारकोल कार्बन का प्रोसेस्ड रूप होता है। जिसका प्रयोग प्राचीन काल से ही क्लींजर, फेस मास्क, स्क्रब और चेहरा धोने आदि के लिए किया जा रहा है। जो कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद भी होते हैं।
यही कारण हैं कि आजकल बाजार चारकोल फेस मास्क और फेस वॉश से भरा हुआ है। लेकिन इनमें कई हानिकारक केमिकल भी भरपर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि चेहरा धोने के लिए आप घर पर भी आसानी से चारकोल फेस वॉश बना सकते हैं। यह न सिर्फ बनाने में बहुत आसान हैं, हानिरहित होता है बल्कि त्वचा को अद्भुत लाभ भी प्रदान करता है। इस लेख में हम आपको चारकोल फेस वॉश के फायदे और घर पर इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
चारकोल फेस वॉश के फायदे- Charcoal Face Wash Benefits In Hindi
1. त्वचा की करे गहराई से सफाई
यह त्वचा से धूल-मिट्टी, टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। त्वचा के रोम की भी यह अंदर से सफाई करता है। जिससे आपको एक साफ और निखरी त्वचा मिलती है।
2. कील-मुंहासे करे साफ
त्वचा के कील मुंहासों के लिए यह एक रामबाण उपाय है। त्वचा के रोम की सफाई के साथ ही यह उन्हें श्रिकं करने में भी मदद करता है। चेहरे पर मौजूद गंदगी और अतिरिक्त तेल का सफाया करता है। जो कि चेहरे पर बैक्टीरिया, एलर्जी और मुंहासों का कारण बनते हैं।
इसे भी पढें: त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है सोंठ पाउडर, जानें 5 फायदे और प्रयोग का तरीका
3. ब्लैकहेड्स करे साफ
चेहरे के डार्क स्पॉट्स और ब्लैकहेड्स की सफाई के लिए चारकोल फेस वॉश बहुत लाभकारी है। यह कील-मुंहासों के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है और आपको एक ग्लोइंग स्किन प्रदान करता है।
4. डेड स्किन करे साफ
अगर आप डेड और डल स्किन से परेशान हैं, तो नियमित चारकोल फेस वॉश का का प्रयोग करने से आपको जल्द इससे छुटकारा मिलेगा और त्वचा जीवंत बनेगी।
5. एजिंग में होगी देरी
यह त्वचा के बढ़े हुए रोम, त्वचा की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को श्रिंक करने में भी मदद करता है। जिससे बुढ़ापा कम नजर आता है और बुढ़ापे में देरी होती है।
चारकोल फेस वॉश घर पर कैसे बनाएं- How to make charcoal face wash at home
घर पर चारकोल फेस वॉश बनाने के लिए आपको एक कंटेनर में 2-3 चम्मच लिक्विड कैस्टिले सोप लेना है, फिर इसमें 2 चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर, 1 चम्मच विटामिन ई का तेल, 1 चम्मच जैतून का तेल, 3-4 बूंद कैमोमाइल और हेलिक्रिस्म एसेंशियल ऑयल तेल की डालना है। अच्छी तरह मिक्स करें, जब तक कि सारी चीजें घुल न जाएं। ढक्कन बंद करें और शेक करें। अगर आप झाग नहीं चाहते हैं, तो कंटेनर को पलट-पलट कर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
इसे भी पढें: एलोवेरा से इन 3 तरीकों से बनाएं नैचुरल सनस्क्रीन, सनबर्न और पिगमेंटेशन से होगा बचाव
चारकोल फेस वॉश का प्रयोग कैसे करें- How to use charcoal face wash
इसे सामान्य फेस वॉश की तरह चेहरा धोने के लिए प्रयोग करें। प्रयोग से पहले 1-2 बार कंटेनर को शेक कर लें, उसके बाद चेहरे पर अप्लाई करें। इस नेचुरल फेस वॉश से त्वचा को अद्भुत फायदे मिलेंगे।
All Image Source: Freepik