Doctor Verified

अचानक तेजी से ब्लड प्रेशर बढ़ना होता है मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन, जानें इसके कारण

हाई ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे शुरु होने वाली समस्या है। जिन लोगों के शरीर में ब्लड प्रेशर अचानक बहुत अधिक हो जाता है उनको कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानते हैं इस स्थिति के क्या कारण हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक तेजी से ब्लड प्रेशर बढ़ना होता है मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन, जानें इसके कारण

Malignant Hypertension in Hindi: समय के साथ लोगों की कई आदतों में परिवर्तन देखने के मिला है। आज के समय में करियर बनने और जॉब को बनाए रखने के लिए व्यक्ति को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में लोगों को घंटों काम करना पड़ता है। इस स्थिति में ज्यादातर लोग अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर जाते हैं। दिनरात काम में उलझे रहने की वजह से लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। यही वजह है कि बीते कुछ सालों में हमारे देश में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। जब किसी व्यक्ति की ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ जाता है तो इस स्थिति को मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन (Malignant Hypertension) कहते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ने से शरीर के मुख्य अंग जैसे हार्ट, किडनी, आंख और ब्रेन को नुकसान पहुंच सकता है। इस लेख में नारायणा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन और सीनियर कंसल्टेंट डॉ गौरव जैन से जानते हैं कि मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन के क्या कारण होते हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है। 

मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन के क्या होता है? - What is Malignant Hypertension in Hindi 

जिन लोगों को पहले से ब्लड प्रेशर की समस्या है उनमें मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन की स्थिति देखने को मिलती है। इस स्थिति में व्यक्ति को नसों में सूजन आ सकती है। ऐसे में अंगों को ऑक्सीजन सही तरह से नहीं मिल पाता है। यदि, समय इस स्थिति का इलाज नहीं किया गया तो यह किडनी फेलियर, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकता है। 

मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन के कारण क्या होते हैं? - Causes Of Malignant Hypertension in Hindi 

मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन के कई संभावित कारण हो सकते हैं, इनको आगे बताया गया है। 

ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होना 

जो लोग पहले से हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं, और इससे कंट्रोल में रखने के लिए उपाय अपना रहे हैं। इन लोगों में अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना अधिक हो सकती है। 

causes-of-malignant-hypertension-in

हार्मोनल डिसऑर्डर

जब व्यक्ति को हार्मोनल डिसऑर्डर होता है, जैसे कि फिओक्रोमोसाइटोमा (Pheochromocytoma) और कुशिंग सिंड्रोम। इस स्थिति में व्यक्ति का ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है और यह मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन का कारण बन सकता है। 

किडनी रोग (Kidney Diseases)

किडनी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किडनी की कार्यक्षमता में कमी या किडनी रोग (Chronic Kidney Disease) होने के कारण ब्लड प्रेशर में असामान्य रूप से उतार-चढ़ाव आ सकता है।

गर्भावस्था से संबंधित समस्याएं

प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर (Pregnancy-Induced Hypertension) या प्री-एक्लेम्पसिया (Preeclampsia) की संभावना अधिक होती है। यह स्थिति मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन का कारण बन सकती है। 

दवाओं का साइड इफेक्ट 

यदि आप पहले से किडनी के रोग से पीड़ित हैं तो ऐसे में आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। इस स्थिति में कुछ दवाएं ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में या अनियंत्रित कर सकती है। 

मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन से बचाव कैसे किया जाता है? - Prevention Tips Of Malignant Hypertension in Hindi  

मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन की स्थिति को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, इसको मैनेज करने के लिए आप आगे बताए उपाय अपना सकते हैं। 

  • यदि आपको पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग करें।
  • डाइट में नमक, फैट और प्रोसेस्ड फूड आइटम को शामिल न करें। 
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें, जैसे कि तेज चलना, योग या तैराकी।
  • हाई ब्लड प्रेशर होने पर आप शराब और सिगरेट से दूरी बनाएं। 
  • रात के समय कम से कम 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लें। 

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में हाई ब्लड प्रेशर का इलाज कैसे किया जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Malignant Hypertension in Hindi: मैलिग्नेंट हाइपरटेंशन एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है, जो समय पर इलाज न मिलने पर घातक हो सकती है। यह आमतौर पर अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर, किडनी रोग, हार्मोनल असंतुलन और कुछ दवाओं के सेवन के कारण होता है। इसके लक्षणों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। साथ ही, समय पर डॉक्टर से मिलकर इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है।

Read Next

क्या मोटापा सिर्फ खानपान से होता है या और भी हैं कारण? डॉक्टर से जानें

Disclaimer