Doctor Verified

धूप में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव

Dizziness in Sunlight: गर्मी के मौसम में धूप में जाने पर चक्कर आने के क्या कारण हैं, जानें इससे बचाव के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
धूप में चक्कर क्यों आते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव

Dizziness in Sunlight: गर्मी के मौसम में धूप और बढ़ते तापमान की वजह से पसीना, चक्कर आने जैसी समस्याएं अक्सर लोगों में होती हैं। धूप में जाने पर तेज चक्कर आना और बेहोशी आम समस्या नहीं है। ज्यादातर लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। वैसे तो चक्कर आने या बेहोश होने के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं, लेकिन सिर्फ धूप में जाने पर चक्कर आना शरीर में कुछ चीजों की कमी का लक्षण हो सकता है। अगर आप भी धूप में जाते ही इस परेशानी का शिकार हो जाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आइये इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं धूप में चक्कर क्यों आते हैं और इस परेशानी से बचने के लिए क्या करें?

धूप में चक्कर क्यों आते हैं?- What Causes Dizziness in Sunlight in Hindi

गर्मी के मौसम में धूप में ज्यादा देर रहने पर लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से आपको बहुत ज्यादा पसीना आना, थकान और कमजोरी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा धूप में ज्यादा देर तक खड़े रहने या बैठने के कारण कुछ लोगों को बेहोशी और चक्कर आने की समस्या भी होती है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि बहुत ज्यादा देर धूप में रहने के कारण बहुत ज्यादा पसीना आता है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेट होने के कारण आपको चक्कर आ सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को गर्मी के मौसम में लो ब्लड प्रेशर की परेशानी भी होती है, ब्लड प्रेशर लो होने के कारण चक्कर आना आम है। 

Dizziness in Sunlight

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी एक्सरसाइज के बाद आता है चक्कर? डॉक्‍टर से जानें इसका कारण और इलाज

धूप में ज्यादा देर रहने पर चक्कर आने के पीछे ये कारण जिम्मेदार माने जाते हैं-

  • शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन
  • लो ब्लड प्रेशर
  • शरीर में पोषक तत्वों की कमी
  • लू लगने के कारण
  • धूप में चक्कर आने पर क्या करें?
  • धूप में चक्कर या बेहोशी की समस्या होने पर सबसे पहले आपको ये काम करने चाहिए-
  • चक्कर आने पर सबसे पहले किसी जगह बैठ जाएं।
  • बहुत ज्यादा दिक्कत होने पर किसी समतल जगह लेट जाएं।
  • अगर आपको गहराई या बहुत ज्यादा ऊंचाई पर चक्कर आता है, तो ऐसी जगहों पर जाने से बचें।
  • चक्कर आने पर ठंडे पानी से चेहरा धोएं।
  • चक्कर को कम करने के लिए आराम से थोड़ा पानी पिएं।
  • नींबू-चीनी का घोल पिएं या मीठा शर्बत पिएं।

चक्कर से बचने के घरेलू उपाय- Home Remedies For Dizziness in Hindi

चक्कर आने की समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाना फायदेमंद होता है। चक्कर आने की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपनाएं-

धनिया का पानी

चक्कर आने पर धनिया का पानी बहुत मददगार होता है। इसके लिए सबसे पहले धनिया के बीज को 1 गिलास पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इसे छानकर पी लें। ऐसा करने से आपका पेट सही होगा और चक्कर की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

ताजे फलों का जूस पिएं

चक्कर आने पर ताजे फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। चक्कर से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय ताजे फलों का जूस पिएं।

हर्बल टी का सेवन

गर्मी के मौसम में चक्कर की समस्या से बचने के लिए काढा या हर्बल टी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह के समय हर्बल टी या काढा का सेवन बहुत मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: किसी व्यक्ति को चक्कर आने के पीछे छिपे होते हैं ये कारण, जानें इसके बचाव

गर्मी के मौसम में चक्कर आने की परेशानी से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना चहिये। इसके अलावा बाहर बिना कुछ खाए-पिए निकलना नुकसानदायक होता है, इसलिए बाहर जाने से पहले कुछ हेल्दी चीजों का सेवन करें। शरीर में पानी की कमी पूरा करने के लिए ठंडी चीजें और लिक्विड ड्रिंक्स का सेवन करें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

40+ उम्र वालों को साल में एक बार जरूर करवाने चाहिए ये 5 टेस्ट, AIIMS के डॉक्टर से जानें क्यों है जरूरी

Disclaimer