Doctor Verified

किन कारणों से महिलाओं को पीरियड्स में होती है वीकनेस, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Causes Of Weakness During Periods: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है। आगे जानते हैं इसके कारण और बचाव का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
किन कारणों से महिलाओं को पीरियड्स में होती है वीकनेस, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Causes Of Weakness During Periods: महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसकी वजह से उनको थकान, कमजोरी व पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओ को किसी भी काम करने में मन नहीं लगता। साथ ही उन्हें पूरा दिन आलस रहता है। इस दौरान समस्याओं को दूर करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की आवश्यकता होती है। आगे स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं पीरियड्स के दौरान महिलाओं को वीकनेस (Causes Of Weakness During Periods) क्यों महसूस होती है। 

पीरियड्स में थकान क्यों होती है? - Causes Of Weakness During Periods In Hindi 

हार्मोनल बदलाव 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हार्मोनल बदलाव से गुजरना होता है। डॉक्टर के अनुसार इस समय एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन में हुए बदलाव कमजोरी का मुख्य कारण हो सकते हैं। इस समय हार्मोन में होने वाले परिवर्तन की वजह से महिलाओं की एनर्जी का स्तर कम हो जाता है। 

एनीमिया (Anemia)

जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन पहले से ही कम होता है उनको पीरियड्स में कई तरह की परेशानियां हो सकती है। दरअसल, पीरियड्स के समय रक्त निकलने से उनके हीमोग्लोबिन का स्तर ज्यादा गिर सकता है। जिससे महिलाओं को थकान व कमजोरी होने लगती है। 

weakness during periods

दर्द और बेचैनी

पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन की वजह से महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही उनको घूमने फिरने और चलने में भी दर्द हो सकता है। यह दर्द पीठ के निचले हिस्से से पैरों तक रहता है। ऐसे में महिलाओं को थकान महसूस हो सकती है। 

तनाव और चिंता

मानसिक और भावनात्मक कारक शारीरिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं। तनाव और चिंता पीरियड्स की परेशानी को बढ़ा सकती है और कमजोरी को बढ़ा सकती है। तनाव होने पर बॉडी में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे पीरियड्स के दौरान लक्षण गंभीर हो सकते हैं। 

एक्सरसाइज की कमी

हालांकि, पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। लेकिन, इस समय आप हल्के व्यायाम कर सकती हैं। शारीरिक गतिविधि एंडोर्फिन को बढ़ाती है, तनाव कम करती है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करती है। जिससे कमजोरी कम हो सकती है। लेकिन इस दौरान शारीरिक गतिविधियां न करने की वजह से आपको कमजोरी और थकान हो सकती है। 

अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं 

स्त्रीरोग संबंधी स्थितियां पीरियड्स के दौरान कमजोरी को बढ़ा सकती हैं। डॉक्टर के अनुसार एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉएड और पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) जैसी स्थितियां भारी रक्तस्राव और गंभीर ऐंठन का कारण बन सकती हैं, जिससे थकान हो सकती है।

पीरियड्स के दौरान होने वाली थकान को कैसे दूर करें - How To Prevent Weakness During Periods in Hindi

  • डाइट में पोषण युक्त आहार को शामिल कर आप इस दौरान होने वाली कमजोरी को दूर कर सकते हैं। 
  • हाइड्रेड रहने से आपके हार्मोन नियंत्रित रहते हैं। साथ ही आपको डिहाईड्रेशन का खतरा नहीं रहता है। 
  • इस दौरान हल्के व्यायाम या योग कर सकते हैं। इससे आपका दिमाग शांत रहता है और दर्द में भी राहत मिलती है। 
  • इस समय महिलाओं को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इससे हार्मोन का स्तर नियंत्रित रहता है। 

इसे भी पढ़ें: आपको भी आता है ज्यादा पसीना तो डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स, जानें एक्सपर्ट की राय

पीरियड्स के दौरान सिरदर्द, मूड में बदलाव, हार्मोन में बदलाव होना एक आम समस्या है। लेकिन, यदि आपको पहले से ही हीमोग्लोबिन की कमी है तो यह आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। ऐसे में आप डॉक्टर से मिलकर इलाज कराएं। ताकि इस दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में मदद मिल सके। 

Read Next

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

Disclaimer