पीरियड्स में फायदेमंद है गाजर का जूस, जानें कैसे

गाजर को सबसे अच्‍छी औषधि माना गया है, जो महिलाओं को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से महिलाओं को होने वाली तमाम तकलीफें आसानी से दूर हो जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स में फायदेमंद है गाजर का जूस, जानें कैसे

महीने के वो दिन हर महिला के लिए काफी तकलीफदेह होते हैं। ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द, चिड़चिड़ेपन और अनियमित स्त्राव की शिकायत रहती है। इसके साथ ही किसी-किसी को पीठ दर्द और पैर दर्द की भी समस्‍या होती है। इस प्रकार की समस्‍या से निपटने के लिए गाजर को सबसे अच्‍छी औषधि माना गया है, जो महिलाओं को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसके सेवन से महिलाओं को होने वाली तमाम तकलीफें आसानी से दूर हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: व्हाइट डिसचार्ज के बारे में ये बातें जानना है जरूरी

 
carrot

गाजर का जूस है फायदेमेंद

पीरियड्स के दौरान अगर आपको भी इन तकलीफों का सामना करना पड़ता है तो गाजर का जूस पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। गाजर का जूस काफी आसानी से मिल भी जाता है। अगर जूस न पीना चाहें तो गाजर खाना भी उतना ही फायदा देगा। किसी भी रूप में गाजर का सेवन करना पीरियड्स के दौरान फायदेमंद रहता है। ये ब्लड-फ्लो को ठीक रखता है, दर्द में राहत देता है और चिड़चिड़ाहट को भी कम करता है।

 
इसे भी पढ़ें- ये है 14-18 साल की लड़कियों के लिए जरूरी पोषण

आयरन से भरपूर

पीरियड्स के दौरान खून निकलने से अनीमिया की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आयरन की मात्रा लेते रहना फायदेमंद रहेगा। यह एक सबसे प्रमुख कारण है जिसकी वजह से पीरियड्स में गाजर खाने की सलाह दी जाती है।

बीटा कैरोटीन से भरपूर

पीरियड्स के दौरान बीटा कैरोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना फायदेमंद रहता है। ये हैवी ब्लड फ्लो को नियंत्रित करने का काम करता है।

दर्द से आराम दिलाने में

गाजर न केवल ब्लड फ्लो को नियंत्रित करने का काम करता है बल्क‍ि इस दौरान होने वाले दर्द में भी राहत दिलाता है। साथ ही मूड को भी ठीक रखता है।

कैसे करें सेवन

आप चाहें तो गाजर को चबा-चबाकर खा सकती हैं लेकिन अगर दर्द बहुत ज्यादा है और आप कुछ भी करने की हालत में नहीं हैं तो इसका जूस फायदेमंद रहेगा। दिन में एक या दो गिलास गाजर का जूस पीने से दर्द में राहत मिलेगी।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Image Source: Getty

Read More Articles On Women Health In Hindi

Read Next

मेनोपॉज के बाद महिलाओं को ह्रदय रोग से बचाएंगे ये 5 टिप्‍स

Disclaimer