Can You Take Supplements and Vitamin Pills Together: शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखने के लिए अच्छे पोषण की जरूरत होती है। आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान में अनियमितता के कारण शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता है। इसकी वजह से ही लोगों को सप्लीमेंट और विटामिन आदि की गोलियों का सेवन करना पड़ता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करने के लिए तमाम तरह के सप्लीमेंट और विटामिन मार्केट में मिलते हैं। कई बार लोग खुद से ही इन्हें खरीदकर सेवन करने लग जाते हैं। लेकीन क्या आप जानते हैं, विटामिन और अन्य सप्लीमेंट का एक साथ सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या विटामिन और सप्लीमेंट की गोलियों का सेवन एक साथ करना चाहिए और इनके फायदे व नुकसान।
क्या सप्लीमेंट और विटामिन की गोली एक साथ खा सकते हैं?- Can You Take Supplements and Vitamin Pills Together in Hindi
क्या आप सप्लीमेंट्स और विटामिन पिल्स को साथ में ले सकते हैं? यह एक ऐसा सवाल है जिसका उत्तर हर कोई जानना चाहता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "सप्लीमेंट और विटामिन की जरूरत शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरा करने के लिए पड़ती है। इसका सेवन कई बीमारियों और समस्याओं में भी किया जाता है। लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के आयरन, मिनरल्स समेत कई तरह के सप्लीमेंट और विटामिन की गोलियों का एक साथ सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। विटामिन और सप्लीमेंट अलग-अलग तरह के कंपाउंड के साथ बनते हैं, इनका एक साथ सेवन शरीर में रिएक्शन कर सकता है।"
इसे भी पढ़ें: मल्टीविटामिन की गोलियां लेने से पहले जरूर जान लें ये 6 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सप्लीमेंट और विटामिन की गोलियों का सेवन करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें-
1. सप्लीमेंट्स और विटामिन पिल्स को साथ में लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। डॉक्टर आपकी शारीरिक स्थिति और जरूरत के हिसाब से आपको इन तरह की गोलियों के सेवन की सलाह देते हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के इनका सेवन करने से शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है।
2. सप्लीमेंट्स और विटामिन पिल्स को साथ में लेने पर इनके कंपाउंड और केमिकल के बारे में भी समझना चाहिए। कुछ सप्लीमेंट्स खाने के समय और कुछ खाने के बाद लिये जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: न्यूट्रिशनल सप्लिमेंट्स और दवाओं में होते हैं कई अंतर, लेने से पहले जरूर जानें इनके बारे में
3. कुछ पिल्स एक-दूसरे के साथ कॉंबाइन नहीं होतीं और उनका एक साथ सेवन करने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
4. फैट और पानी में घुलने वाले विटामिन और सप्लीमेंट अलग-अलग होते हैं। इनके अंतर को समझने के बाद ही इनका सेवन करना चाहिए। जैसे कि, विटामिन डी फैट में घुलने वाला विटामिन है, भोजन के साथ यह अवशोषित हो जाता है। वहीं कई तरह के विटामिन और सप्लीमेंट पानी में घुलते हैं, इसलिए इनका सेवन खाली पेट करना चाहिए।
5. मैग्नीशियम और कैल्शियम दोनों हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनका एक साथ सेवन करने से बचना चाहिए।
किसी भी तरह के विटामिन और सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के ओवर द काउन्टर दवाओं का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। शरीर की जरूरत और शारीरिक स्थिति के आधार पर ही विटामिन और सप्लीमेंट का सेवन करना चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)