How To Reduce High Cholesterol Level in Hindi: समय के साथ लोगों की खानपान की आदतों में बदलाव आया है। आज के समय में ज्यादातर लोगों को जंक फूड और तैलीय आहार खाना पसंद होता है। तैलीय आहार और शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के कारण मोटापा बढ़ने लगा है। इसकी वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का स्तर तेजी से बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल की वजह से व्यक्ति को हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन, एक्सपर्ट बताते हैं कि आप खानपान की आदतों में बदलाव कर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इस लेख में डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या कटहल से आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं।
क्या कटहल कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है? - Can JackFruit Help To Reduce High Cholesterol Level In Hindi
कटहल (Jackfruit) एक ऐसा फल है, जो पोषण से भरपूर होता है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। कटहल कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें पौटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आगे जानते हैं कि यह कैसे काम करता है?
कटहल में हाई फाइबर
कटहल में मौजूद हाई फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल यानी (LDL) को कम करने में मदद करते हैं। कटहल में मौजूद डाइटरी फाइबर आंतों में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में सहायक होता है।
पोटैशियम और मैग्नीशियम
पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल अक्सर साथ-साथ चलते हैं, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। कटहल का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर हृदय को सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
कटहल में फ्लेवोनॉयड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो नसों को स्वस्थ रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकते हैं। ऑक्सीडाइज्ड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा होकर ब्लॉकेज उत्पन्न कर सकता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
हेल्दी फैटी एसिड
कटहल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंंद होते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
कटहल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा अधिक होता है, इसलिए कटहल का सेवन उनके लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करें इन आदतों में बदलाव
Diet Changes To Reduce High Cholesterol in Hindi: कटहल एक पोषण से भरपूर फल है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट्स और अन्य पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ ही इसका सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो कटहल को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।