Doctor Verified

क्या हार्मोन का असंतुलन डिप्रेशन का कारण बनता है? जानें इनसे बचने के उपाय

शरीर में होने वाले हार्मोन बदलाव की वजह से भी आपको डिप्रेशन हो सकता है। जानते हैं डिप्रेशन और हार्मोन के बीच का संबंध  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या हार्मोन का असंतुलन डिप्रेशन का कारण बनता है? जानें इनसे बचने के उपाय


शरीर में मानसिक और शारीरिक बदलाव होते रहते हैं। मानसिक और शारीरिक बदलाव एक दूसरे से जुड़े होते हैं। किसी भी एक में होने वाली प्रतिक्रिया का प्रभाव दूसरे पर अवश्य पड़ता है। हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोन होते हैं। हार्मोन में होने वाला बदलाव आपके मूड को प्रभावित करता है। विशेष रूप से आपने इस बात को महसूस भी किया होगा, कि जब महिलाओं को पीरियड्स का समय नजदीक होता है, तो उनके मूड में तेजी से बदलाव होने लगता है। शरीर में कई कारणों से हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं। लेकिन, जब हार्मोन में बदलाव होते हैं, तो यह आपको डिप्रेशन का शिकार बना सकते हैं। मणिपाल अस्पताल, के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर प्रशांत भट्ट से जानते हैं कि हार्मोन बदलाव से डिप्रेशन किस तरह से होता है। साथ ही इससे बचाव के उपायों को भी जानेंगे। 

हार्मोन शरीर की ग्रंथियों (endocrine glands) द्वारा रिलीज होकर केमिकल मैसेंजर की तरह कार्य करता हैं। हार्मोन ब्लड सर्कुलेशन के माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगो तक पहुंचते हैं। हार्मोन्स का उपयोग विभिन्न अंगों के कार्यों के लिए किया जाता है। लेकिन, यदि हार्मोन का स्तर असंतुलित या अनियमित हो जाता है, तो इससे आपका मूड प्रभावित होता है। 

डिप्रेशन का कारण बनने वाले हार्मोन - Hormones That Cause Depression In Hindi

  • एस्ट्रोजन : मूड को नियंत्रित करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन और सेरोटोनिन का उत्पादन करने में मदद करता है। 
  • प्रोजेस्टेरोन: शरीर और मन के रिलैक्स के लिए प्रोजेस्टेरोन आवश्यकता होता है। लेकिन, जब इसके सामान्य स्तर में बदलाव होता है, तो आपको डिप्रेशन, चिंता और चिड़चिड़ापन होने लगता है। 
  • टेस्टोस्टेरोन: पुरुषों में उच्च स्तर पर पाया जाता है, (लेकिन महिलाएं अभी भी इसका उत्पादन करती हैं), और मांसपेशियों व बोन हेल्थ के साथ-साथ सेक्स ड्राइव को भी नियंत्रित करता है। इसके कम होने पर पुरुषों को डिप्रेशन हो सकता है। 
  • थायराइड : मेटाबॉलिज्म, एनर्जी और अन्य आवश्यक शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करता है; हाइपरथायरायडिज्म (अतिसक्रिय थायराइड) और हाइपोथायरायडिज्म (अंडरएक्टिव थायराइड) दोनों को डिप्रेशन से जोड़ा गया है।
  • कोर्टिसोल: तनाव और चिंता को मैनेज करने में मदद करता है। इसके आलवा, अक्सर वजन में बदलाव से जुड़ा होता है। 
  • इंसुलिन: ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है। 
  • डीएचईए (डीहाइड्रोएपियनड्रोस्टेरोन): तनाव और डिप्रेशन को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए मस्तिष्क की सूजन को कम करता है। 

hormonal imbalace inside

हार्मोन बदलाव को कैसे कम करें - How To Reduce Hormonal Imbalance In Hindi 

  • डाइट में बदलाव करें। हार्मोन बदलाव को कम करने के लिए डाइट में पौष्टिक चीजों का सेवन करें।  
  • नियमित एक्सरसाइज कर आप शरीर की समस्याओं को आसानी से दूर कर सकते हैं। साथ ही, इससे शऱीर के हार्मोन का स्तर सामान्य होता है। 
  • योग आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। इससे भी आप डिप्रेशन के कारण को आसानी से दूर कर सकते हैं। 
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप शरीर के केमिकल्स और हार्मोन के स्तर में सुधार कर सकते हैं। 
  • यदि आपको तेज सिर दर्द रहता है, तो ऐसे में आप नारियल तेल से सिर की मसाज कर सकते हैं। इससे मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

इसे भी पढ़ें : क्या डिप्रेशन आपकी स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है? जानें डॉक्टर की राय

डिप्रेशन को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। यदि, आपको लंबे समय से डिप्रेशन हो रहा है, तो डॉक्टर आपको कुछ जरूरी टेस्ट करने की सलाह दे सकते हैं। 

Read Next

त्वचा पर लाल स्पॉट क्यों होते हैं? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version