Can Getting The Flu While Pregnant Cause Birth Defects In Hindi:) अक्सर आपने सुना होगा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत ज्यादा सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए, ताकि वे बीमार न हों और इसका नकारात्मक असर गर्भ में पल रहे शिशु पर न पड़े। इसके अलावा, यह भी कहा जाता है कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान दवा नहीं लेनी चाहिए, इससे सेहत पर निगेटिव असर पड़ सकता है। इसके बावजूद, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि प्रेग्नेंट महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसलिए, बदलते मौसम में वे तुरंत बीमार हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस मौसम में देखने को मिल रहा है। मौसम बदल रहा है और कमजोर इम्यूनिटी के लोग बीमार पड़ रहे हैं। यहां यह जान लेना जरूरी है कि क्या प्रेग्नेंसी के दौरान बीमार पड़ने से गर्भ में पल रहे शिशु को जन्मजात बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता का क्या कहना है?
क्या प्रेग्नेंसी में बीमार होने पर शिशु को जन्मजात बीमारियों का जोखिम बढ़ता है- Can Being Sick While Pregnant Cause Birth Defect In Hindi
प्रेग्नेंसी में बीमार होने सही नहीं है। वैसे तो हल्की-फुल्की सर्दी-जुकाम गर्भवती महिला या गर्भ में पल रहे शिशु को अधिक नुकसान नहीं पहुंचाता है। इस तरह की स्थिति में महिला को चाहिए कि घरेलू उपायों की मदद से अपना इलाज करें और दवाओं का सेवन न करें। लेकिन, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई प्रेग्नेंसी में बीमार होने पर शिशु को जन्मजात बीमारियों का जोखिम बढ़ता है? इस बारे में डॉ. शोभा गुप्ता का कहना है, "प्रेग्नेंसी में हर महिला को फ्लू शॉट्स लेने चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर गर्भवती महिला रूप से बीमार हो जाती है, तो ऐसे में सीरियस हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं, जो गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य और विकास को भी प्रभावित कर सकते हैं।" डॉ. शोभा गुप्ता का आगे कहना है, "इतना ही नहीं, प्रेग्नेंसी के दौरान बीमार पड़ने से बर्थ डिफेक्ट्स यानी जन्मजात बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। यही नहीं, प्रीमेच्योर डिलीवरी का जोखिम भी इस कंडीशन में बढ़ सकता है।" इस बात की पुष्टि doh.wa.gov में प्रकाशित एक लेख से भी होता है। वेबसाइट की मानें, तो जिन महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर है या पहले सेही किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो उन्हें डॉक्टर की सलाह पर फ्लू शॉट्स लगवा लेने चाहिए। इसे बीमार होने का जोखिम कम होता है और गर्भ में पल रहे शिशु का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चे को जन्मजात बीमारियों और समस्याओं से बचाने के लिए गर्भावस्था में इन 5 बातों का ध्यान रखें महिलाएं
गर्भावस्था में बीमार होने से कैसे बचें?
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं कुछ ऐसे टिप्स अपनाएं, जिससे बीमार होने के जोखिम को कम किया जा सके, जैसे-
- फ्लू शॉट जरूर लगवाएं। इससे बीमार पड़ने के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस बारे में डॉक्टर से जरूर मिलें।
- गर्भवती महिलाओं को अपना हाथ बार-बार धोना चाहिए। कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें हाथ लगा लेते हैं, जिसमें जर्म्स या बैक्टीरिया होते हैं। गंदे हाथों से कुछ भी खाने या चेहरे को छूने से बीमार होने का रिस्क बढ़ जाता है।
- गर्भवती महिलाओं को बीमार लोगों से दूर रहना चाहिए। चूंकि प्रेग्नेंसी में इम्यूनिटी वीक होती है, तो ऐसे में बीमार व्यक्ति से वायरस के फैलने का खतरा बना रहता है।
- गर्भवती महिलाएं जब भी भीड़ भरे इलाके में जाएं, तो मास्क पहनकर जाएं। खासकर, जिन्हें सर्दी-जुकाम हो, उनसे दूरी बनाए रखें।