प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डाइट पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के हर तीन माह के पड़ाव में डॉक्टर महिलाओं की डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। इन लक्षणों की गंभीरता को कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद आवश्यकत होता है। कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में घी का अधिक सेवन करने लगती हैं। कुछ गर्भवती महिलाएं ये मानती हैं कि तीसरी तिमाही में घी खाने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन क्या यह वाकई में सही होता है। इस पर साईं पॉलिक्लीनिक की वरिष्ठ स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि प्रग्नेंसी की तीसरी तिमाही में घी खाने से डिलीवरी पर क्या असर पड़ता है।
क्या प्रेग्नेंसी में घी का सेवन कर सकते हैं? Is It Safe To Eat Ghee During Pregnancy?
डॉक्टर्स के अनुसार महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान घी का सेवन कर सकती हैं। सीमित मात्रा में घी का सेवन करने से किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है। शुद्ध घी को पचाने में महिलाओं को ज्यादा परेशानी नहीं होती है। साथ ही, यह महिलाओं को आवश्यक फैट प्रदान करता है। हालांकि, ज्यादा घी खाने से महिलाओं को मोटापा हो सकता है। मोटापे की वजह से अन्य समस्याएं हो सकती है।
क्या तीसरी तिमाही में घी खाने से नॉर्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है? Can eating ghee in third trimester help in normal delivery in Hindi
डॉक्टर महिलाओं को पहली तिमाही से घी खाने की सलाह देते हैं। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना फायदेमंद होता है। कुछ महिलाएं मानती हैं कि तीसरी तिमाही में घी का अधिक सेवन करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, इससे ल्यूब्रिकेंट बढ़ जाता है। जिससे नॉर्मल डिलीवरी होने की चांस बढ़ जाते हैं। लेकिन, इस तथ्य पर कोई रिसर्च उपलब्ध मौजूद नहीं है। इसलिए इसे सिर्फ एक मिथक माना जाता सकता है।
जबकि, केवल तीसरी तिमाही में ज्यादा घी का सेवन करने से महिलाओं को मोटापे का समस्या हो सकती है। इससे नॉर्मल डिलीवरी में कई तरह के जोखिम बढ़ सकते हैं। साथ ही यह महिला के पेट को खराब करने का एक मुख्य कारण बन सकता है। इसके सात ही इससे आपको अपच, पाचन क्रिया खराब होना और उल्टी हो सकती है। ज्यादा घी का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल की समस्या भी हो सकती है।
नॉर्मल डिलीवरी के लिए टिप्स - Tips For Normal Delivery During Pregnancy In Hindi
- नॉर्मल डिलीवरी के लिए आप पहली तिमाही से शारीरिक क्रियाओं को पूरी तरह से बंद न करें।
- डाइट में बदलाव करें। संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- सुबह व शाम के समय वॉक करने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं।
- अगर, आप शराब व धूम्रपान करती हैं, तो इससे डिलीवरी तक दूरी बनाएं।
- ज्यादा थकाने वाले काम न करें। साथ ही किसी भारी वस्तु को उठाने से बचें।
- लोगों के साथ बात करें। इससे आपको डिप्रेशन या चिंता नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में डबल और ट्रिपल मार्कर टेस्ट करवाना क्यों जरूरी होता है? डॉक्टर से जानें
डॉक्टर के बताए उपायों को अपनाएं। इस दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यदि, किसी जी मिचलाने या उल्टी बार-बार आ रही हैं, तो ऐसे में भी आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।