खानपान में गड़बड़ी और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण आज के समय में डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। भारत डायबिटीज के मरीजों के मामले में दुनिया में प्रमुख स्थान पर है। डायबिटीज या शुगर की बीमारी ज्यादातर लोगों में असंतुलित खानपान और शारीरिक परिश्रम में कमी की वजह से होती है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों की सबसे बड़ी समय यही होती है कि उन्हें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों से परहेज रखना चाहिए? बहुत से मरीजों का यह सवाल है कि क्या डायबिटीज में पीनट बटर खा सकते हैं? पीनट बटर बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद होता है और इसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस लेख में हम डायबिटीज के मरीजों के इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करेंगे कि डायबिटीज मरीजों के लिए पीनट बटर फायदेमंद है या नहीं? आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
क्या डायबिटीज में पीनट बटर खा सकते हैं? (Can Diabetic Patient Eat Peanut Butter in Hindi?)
डायबिटीज के मरीजों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही डाइट और लाइफस्टाइल का पालन न करने पर डायबिटीज के मरीजों की समस्या और बढ़ जाती है। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर द्वारा बताई गयी डाइट का पालन करना चाहिए। लखनऊ के मशहूर डायबेटोलॉजिस्ट डॉ रितेश के मुताबिक डायबिटीज के मरीजों के लिए पीनट बटर फायदेमंद हो सकता है लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन मरीजों को नहीं करना चाहिए। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें पीनट बटर से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। पीनट बटर में मौजूद गुण ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में उपयोगी माने जाते हैं। डायबिटीज के मरीज अपने डॉक्टर की सलाह लेकर संतुलित मात्रा में पीनट बटर का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज में बढ़ जाता है लिवर डैमेज का खतरा, शुगर के मरीज ऐसे रखें अपने लिवर का खयाल
टॉप स्टोरीज़
पीनट बटर खाने के फायदे (Peanut Butter Benefits in Hindi)
पीनट बटर में शरीर के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में भी उपयोगी माना जाता है। चूंकि पीनट बटर में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है इसलिए इसको खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा भी अपेक्षाकृत कम होता है। इसका सेवन लोग वजन कम करने के लिए भी करते हैं। वजन कम करने के लिए पीनट बटर फायदेमंद माना जाता है। पीनट बटर का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं।
1. हार्ट के लिए पीनट बटर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। पीनट बटर में पी-कौमरिक नाम का एसिड पाया जाता है जो, हृदय रोगों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें अनसैचुरेटेड फैट होता है जो हृदय और कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।
2. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में पीनट बटर का सेवन बहुत फायदेमंद है। कई शोध और अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि एक सप्ताह में 5 दिन 2 बड़े चम्मच पीनट बटर खाने से टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को 30 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
3. पीनट बटर में प्रोटीन का पर्याप्त मात्रा होती है और इसलिए इसका सेवन बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ में इसमें फाइबर होने के कारण यह आपको पेट की समस्याओं से भी दूर रखता है और शरीर को पोषण देता है। यह ऊर्जा का भी एक प्रमुख स्त्रोत है।
4. पीनट बटर में कैल्शियम और आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाये रखने में बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से हड्डियों से जुड़ी समस्या जैसे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में पीनट बटर फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों के लिए क्यों फायदेमंद माने जाते हैं पीले रंग के फल और सब्जियां, जानें एक्सपर्ट से
5. पीनट बटर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसका सेवन वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है।
एनआईडीडीके के अध्ययन में इस बात का जिक्र है कि पीनट बटर खाने से डायबिटीज की समस्या में फायदा मिलता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)