Doctor Verified

58 की उम्र में IVF से प्रेग्नेंट हुईं सिद्धू मूसेवाला की मां, जानें क्या इस उम्र IVF से प्रेग्नेंसी संभव है?

दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की 58 साल की मां की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर छाई है। यहां जानें, आईवीएफ कितनी उम्र तक किया जा सकता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
58 की उम्र में IVF से प्रेग्नेंट हुईं सिद्धू मूसेवाला की मां, जानें क्या इस उम्र IVF से प्रेग्नेंसी संभव है?


दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला का साल 2022 में बेरहमी से कत्ल किया गया था। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) अकेली संतान थे और उनकी मौत के बाद घर में मातम पसर गया था। लेकिन अब एक बार फिर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर (Sidhu Moosewala's Mother) 58 वर्ष की आयु में प्रेंग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने आईवीएफ (IVF) की मदद के कंसीव किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि आईवीएफ कितनी उम्र तक किया जा सकता है? (What is the max age of IVF) क्या 50 साल से ज्यादा की महिला आईवीएफ से गर्भवती हो सकती है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हम ने क्लाउड 9 हॉस्पिटल नोएडा की फर्टिलिटी डिपार्टमेंट की एसोसिएट डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी से बात की है।

क्या 58 साल की उम्र में IVF से मां बनना संभव है? - What Is The Age Limit For IVF Treatment

1. डॉक्टर राखी ने बताया कि IVF यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन की प्रोसेस में महिला की ओवरी से अंडे निकालकर पुरुष के स्पर्म के साथ लैब में फर्टिलाइजेशन कराया जाता है। फर्टिलाइजेशन की इस प्रोसेस में जरूरी नहीं है कि महिला के शरीर से जितने अंडे निकले हैं वह सभी भ्रूण बनें। कई बार भ्रूण यानी एम्ब्रयो बनने के बाद भी फ्रीजिंग की प्रोसेस तक सर्वाइव नहीं कर पाता है। फर्टिलाइजेशन की प्रोसेस में बने अच्छे क्वालिटी के भ्रूण यानी एम्ब्रयो को ही महिला के गर्भाशय में डाला जाता है, जिससे प्रेग्नेंसी का चांस ज्यादा रहता है। IVF के सफल होने के आसार 30 की उम्र में ज्यादा रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: IVF And Nutrition: आईवीएफ करवा रही हैं तो न्यूट्रिशन से जुड़े इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, रहेंगी हेल्दी

2. डॉक्टर राखी ने बताया, 'आईवीएफ (IVF) टेक्निक से गर्भधारण करने के लिए भारत में कानून लागू है, जिसका सभी को पालन करना होता है। नए एआरटी कानून (ART Law) के अनुसार आईवीएफ के जरिए गर्भधारण करने की अधिकतम सीमा महिलाओं के लिए 50 वर्ष और पुरुषों के लिए 55 वर्ष है। डॉक्टर राखी का कहना है, 'एआरटी कानून द्वारा 58 वर्ष की आयु में IVF की अनुमति नहीं है।' हालांकि, दुनियाभर में कई देश ऐसे भी हैं, जहां आईवीएफ टेक्निक से गर्भधारण करने के लिए कोई कानून नहीं है।'

3. बता दें कि, साल 2017 में आईवीएफ करवाने के लिए महिला की उम्र 45 वर्ष और पुरुषों के लिए 50 वर्ष थी। लेकिन साल 2020 में आए नए एआरटी बिल में यह उम्र बढ़ा कर महिलाओं के लिए 50 वर्ष और पुरुषों के लिए 55 वर्ष कर दी गई। 

IVF

इसे भी पढ़ें: ICSI Technique क्या होती है? जानें IVF से कैसे अलग है यह तकनीक

50 की उम्र में आईवीएफ - IVF At The Age Of 50

  • IVF की मदद से प्रेग्नेंट होने के लिए महिला का यूट्रस हेल्दी होना बेहद जरूरी है। भ्रूण को गर्भाशय में चिपकने के लिए मोटी एंडोमेट्रियम चाहिए होती है।
  • मेनोपॉज के बाद महिलाओं में, एंडोमेट्रियम पतली होने लगती है, जिससे प्रेग्नेंसी में समस्याएं हो सकती हैं।
  • ऐसे में 50 की उम्र में IVF करवाने वाली महिलाओं में एंडोमेट्रियम बढ़ाने के लिए डॉक्टर की निगरानी में ट्रीटमेंट चलता है। 
  • 50 की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं, जिनके कारण भी IVF ट्रीटमेंट में समस्याएं हो सकती हैं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

IVF And Nutrition: आईवीएफ करवा रही हैं तो न्यूट्रिशन से जुड़े इन टिप्स को जरूर करें फॉलो, रहेंगी हेल्दी

Disclaimer